Child Beer

…. तो UP में एक अप्रैल से सस्ती हो जाएगी ठंडी बीयर

1281 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब बीयर(Beer) के शौकीन नए वित्तीय वर्ष एक अप्रैल से कम दाम में बीयर (Beer) खरीद सकेंगे। अब प्रदेश में बीयर 15 से 20 रुपये सस्ती मिलेगी। नई आबकारी नीति में बीयर  (Beer) पर न तो एक्साइज ड्यूटी और न लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।

 बीयर के शौकीनों के लिए खुशखबरी

एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष में नई आबकारी नीति भी लागू हो रही है, जिसके चलते बीयर (Beer) के दामों में 15 से 20 रुपये की कमी की बात कही जा रही है। इसके पीछे बीयर (Beer) की खपत को बढ़ाना भी सरकार का उद्देश्य है। वहीं नई आबकारी नीति में बीयर (Beer) पर न तो एक्साइज ड्यूटी में कोई बढ़ोतरी की गई है और न ही लाइसेंस शुल्क में किसी तरह की बढ़ोतरी की गई है, जबकि देसी और अंग्रेजी शराब की लाइसेंस फीस में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिसके चलते देसी शराब के पौवे के दाम में पांच रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अंग्रेजी शराब के दाम में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है। शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन महामंत्री कन्हैयालाल मौर्या ने नए वित्तीय वर्ष में इस तरह की संभावनाओं को बताया है।

एक अप्रैल से बियर (Beer) के दामों में होगी कमी

एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष में बीयर के लाइसेंस की फीस में किसी तरह की बढ़ोतरी न होने से बीयर के दामो में 15 से 20 रुपये की कमी देखने को मिल सकती है। बीयर (Beer) के दामों में प्रति केन और बोतल पर 20 रुपये की कमी आएगी।

लाइसेंस के दाम बढ़ने के कारण महंगी होगी शराब

राज्य में शराब के लाइसेंस के लिए अब लोगों साढ़े सात प्रतिशत तक की अधिक कीमत चुकानी होगी। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष से लाइसेंस की कीमतों में बदलाव किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में बीयर (Beer) कम बिक्री से सरकारी राजस्व में नुकसान भी हुआ है। इस बार नए वित्तीय वर्ष में बीयर (Beer) की बिक्री को बढ़ाने के लिए आवंटित होने वाले लाइसेंस की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लिहाज से राज्य में बीयर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए।

Related Post

CM Yogi

बड़े नगरों के समीपस्थ कस्बों तक मिले निजी सिटी ई-बस सेवा, आमजन को होगी बड़ी सुविधा: मुख्यमंत्री

Posted by - April 16, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को नगर विकास विभाग में संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की और भावी…
Supreame Court

 किसान आंदोलन के चलते नोएडा-दिल्ली के रास्ते ब्लॉक, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

Posted by - March 30, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नोएडा की एक महिला की ओर से दायर याचिका पर केंद्र सरकार और…
Excise Department

आबकारी विभाग तैयार कर रहा नई आबकारी नीति, प्रदेश में डिस्टिलरी प्लांट को मिलेगा बढ़ावा

Posted by - January 15, 2026 0
लखनऊ: प्रदेश में औद्योगिक निवेश को गति देने और राजस्व संसाधनों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार एक…