CM Vishnu dev Sai

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय, जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार

310 0

रायपुर। भाजपा की दिल्ली में हुई बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) शनिवार सुबह राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने बैठक ली थी। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी शामिल हुए थे। बैठक में संगठन के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही मंत्रिमंडल और निगम मंडल के विषय पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने माना एयपोर्ट पर प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार पर कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसदों की परिचयात्मक बैठक थी। जिसमें मैं और प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और शिवप्रकाश भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सीएम साय (CM Vishnudev Sai) देर शाम दिल्ली रवाना हुए थे। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से बैठक उपरांत मुलाकात की है। इस दौरान कैबिनेट विस्तार पर चर्चा भी हुई है।

सीएम साय ने श्री रामलला दर्शन अभियान समितियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) के बयान से कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही कैबिनेट बिस्तार होने वाला है। नए मंत्रियों के नाम जल्द सामने आएंगे।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

भाजपा किसी एक परिवार या जाति विशेष की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी: भजनलाल

Posted by - July 13, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार, एक समाज या जाति…