CM Mamta

कोलकाता : व्हील चेयर पर ममता बनर्जी का रोड शो, TMC कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल

1150 0
कोलकाता । कोलकाता के गांधी मूर्ति से हजारा तक तृणमूल कांग्रेस के रोड शो में ममता बनर्जी (CM Mamata Banergy) व्हील चेयर पर भाग ले रही हैं। ममता की अगुवाई में हजारों की संख्या में टीएमसी (TMC) समर्थक और नेता इस रोड शो में शामिल हुए हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banergy) सक्रिय नजर आ रही हैं। नंदीग्राम में नामांकन के बाद चोटिल हुईं ममता बनर्जी आज व्हील चेयर पर कोलकाता के गांधी मूर्ति पहुंचीं हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC)के रोड शो में पहुंचीं ममता बनर्जी हजारा के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस दौरान ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी उनके साथ हैं।

रोड शो के ठीक पहले ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पीड़ा असह्य है, लेकिन वे लोगों के लिए लड़ना जारी रखेंगी।

गौरतलब है कि नंदीग्राम में चोटिल होने के बाद ममता का कोलकाता के एसएसकेएम (SSKM)अस्पताल में इलाज किया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने ममता के अनुरोध पर शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। डॉक्टरों ने ममता को सात दिनों के बाद दोबारा चेकअप के लिए भी बुलाया है।

बता दें कि ममता बनर्जी (CM Mamata Banergy) विगत 10 मार्च को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम में नामांकन के बाद चोटिल हो गई थीं। शाम में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में ममता के चोटिल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद ममता ने अपने खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाया था।

Related Post

CM Yogi

दुनिया का हर सनातनी चाहता है वैश्विक मंच पर नई आभा बिखेरे काशी : योगी

Posted by - April 29, 2023 0
वाराणसी। काशी में विजय पर किसी को संदेह नहीं है। लोकसभा, विधानसभा से लेकर हर चुनाव में काशीवासियों का सहयोग…
Indian Oil will contribute ₹60 crore for the Gorakhpur International Cricket Stadium.

गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए इंडियन ऑयल करेगा ₹60 करोड़ का सहयोग

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ:- गोरखपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ( International Cricket Stadium) के निर्माण में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ₹60 करोड़…
Keshar Singh

‘धन्य है यूपी सरकार और धन्य हैं मोदी जी’, बीजेपी MLA की मौत पर छलका बेटे का दर्द

Posted by - April 29, 2021 0
नई दिल्ली। यूपी में बीजेपी के एक और विधायक कोरोना के शिकार हो गए। नवाबगंज के एमएलए केसर सिंह गंगवार…