RADHE

सलमान खान ने जारी किया ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ को पोस्टर

1206 0
मुंबई । सलमान खान  (Salman Khan) की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ का पोस्टर रिलीज कर बताया गया कि इसे 13 मई को रिलीज किया जाएगा।

सलमान खान (Salman Khan) की अगली फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ का पोस्टर रिलीज हो गया है। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म इस साल 13 मई को ईद पर रिलीज होगी।

पोस्टर में सलमान खान (Salman Khan) अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनके पीछे जलते हुए हेलीकाप्टर और तोपखाने के साथ बैटलग्राउंड को देखा जा सकता है। सलमान (Salman Khan) दमदार फिजीक में काफी हॉट दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने अपने अंदाज में लिखा, ‘ईद का कमिटमेंट था, ईद पर ही आएंगे क्योंकि एक बार जो मैंने…’

सलमान खान (Salman Khan) फिल्म्स के प्रवक्ता ने बताया, ‘सलमान खान और ईद का एक विशेष संबंध है और हम सलमान खान (Salman Khan) फिल्म्स में ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के साथ परंपरा को जारी रखते हुए खुश हैं। हम ताली बजाने, सीटी बजाने और ‘हाउसफुल’ के युग को वापस लाने के लिए उत्सुक हैं।’

फिल्म में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

जी स्टूडियोज के सीबीओ शारिक पटेल ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ‘यह 2021 में सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी और हम दर्शकों के समर्थन / प्रतिक्रिया को देखने के लिए उत्सुक हैं। मुझे यकीन है कि यह कठिन वर्ष के बाद प्रशंसकों के लिए खुशी की बात होगी। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ सलमान के प्रशंसकों और सिनेमा के चाहने वालों के लिए एकदम सही ईदी होगी।’

Related Post

शोभिता राणा

सोशल मीडिया सेंसेशन शोभिता राणा ‘राम राज्य’ से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

Posted by - March 6, 2020 0
मुंबई। इंस्टाग्राम सेंसेशन शोभिता राणा फिल्म ‘राम राज्य’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसी फिल्म से अभिनेत्री रकुलप्रीत…
lata mangeshkar

‘मेरी आवाज ही मेरी पहचान है, गर याद रहे…., लता मंगेशकर के निधन से सदमे में डूबा बॉलीवुड

Posted by - February 6, 2022 0
मुंबई। भारत रत्न लता मंगेशकर (lata mangeshkar) ने रविवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर को…
सनी लियोनी

सनी लियोनी को अनोखे अंदाज में डेट पर लड़का ले गया, वीडियो Viral

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। टिकटॉक पर बालीवुड अभिनेत्री व पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके टिकटॉक वीडियो को…