manish sisodi budget

दिल्ली सरकार ने 2021-22 के लिए 69,000 करोड़ रुपये का बजट किया पेश

900 0

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने मंगलवार को 2021- 22 के लिये 69,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सिसोदिया ने कहा कि राज्य के विद्यालयों में देशभक्ति की पढ़ाई के लिए देशभक्ति पीरियड भी शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप सरकार वर्ष 2047 तक दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय को सिंगापुर की प्रति व्यक्ति आय के बराबर ले जाने की इच्छा रखती है।

व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर तेजी से आगे बढ़ेंगे भारत-बांग्लादेश

दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने मंगलवार को 2021- 22 के लिये 69,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट को देशभक्ति की विषयवस्तु के साथ तैयार किया गया है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Delhi Government) ने राज्य का बजट पेश करते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने देश की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष मनाने का फैसला किया है।  इसके लिये वह 12 मार्च से 75 सप्ताह तक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। सिसोदिया उप मुख्यमंत्री होने के साथ वित्त मंत्रालय का कामकाज भी संभाले हुये हैं।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति बजट के तहत राज्य सरकार राष्ट्रीय राजधानी में 500 स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिये 45 करोड़ रुपये की लागत से ऊंचे खंबे लगायेगी। सिसोदिया ने कहा, कि राज्य के विद्यालयों में देशभक्ति की पढ़ाई के लिये ‘‘देशभक्ति पीरियड’’ भी शुरू किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि आप सरकार (Delhi Government) वर्ष 2047 तक दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय को सिंगापुर की प्रति व्यक्ति आय के बराबर ले जाने की इच्छा रखती है। स्वास्थ्य पर दिल्ली की कुल बजट 9934 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। स्वास्थ्य पर दिल्ली की कुल बजट 9934 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 75वें सप्ताह के दौरान भगत सिंह के जीवन पर कार्यक्रम चलाने के लिये 10 करोड़ रुपये का आवंटन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष के बजट का कुल आकार मौजूदा वर्ष के बजट के मुकाबले 6.1 प्रतिशत अधिक है।

Related Post

नितिन गडकरी

पेट्रोल और डीजल के अलावा इन ईंधनों पर चलेगी गाड़ियां : नितिन गडकरी

Posted by - February 7, 2020 0
नई दिल्ली। भारत में जल्द एथेनॉल, मेथेनॉल, बायोडीजल, सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन का प्रयोग ईंधन के रूप में होगा। इससे…
AqeelUr Rehman

पूर्व राज्यमंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता अकीलुर्रहमान खां के बेटे पर बिजली चोरी का आरोप, FIR दर्ज

Posted by - October 20, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में सपा के वरिष्ठ नेता अकीलुर्रहमान खां (Aqeelur Rahman) के बेटे आमिर अकील के खिलाफ बिजली…
Ethanol

एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड उछाल, देश का एथेनॉल हब बना उत्तर प्रदेश

Posted by - December 8, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की पारदर्शी और निवेशोन्मुखी आबकारी नीति ने वर्ष 2025 में प्रदेश की राजस्व…