Amba Prasad

विधायक को तोहफे में मिला घोड़ा, सवार होकर पहुंचीं विधानसभा

1558 0
रांची। विधायक अंबा प्रसाद (MLA Amba Prasad) घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं। उन्हें ये घोड़ा वीमेंस डे पर तोहफे में मिला है। कर्नल रवि राठौर ने उनके आवास पर उन्हें घोड़ा भेंट किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक अंबा प्रसाद अलग रंग और ढंग में दिखीं। बड़कागांव की विधायक घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं। अंतरराष्ट्रीय पोलो प्लेयर और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित कर्नल रवि राठौर ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को महिला दिवस के मौके पर सोमवार उनके आवास पर घोड़ा भेंट किया। महिला दिवस के मौके पर अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित आवास पर उन्होंने घोड़ा भेंट किया, जिसके बाद अंबा प्रसाद ने घोड़े की सवारी की और विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंची।

घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं अंबा प्रसाद

इस मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पहले से वह घुड़सवारी करती आई हैं लेकिन झारखंड में घुड़सवारी का मौका मिला है, इससे वह खुश हैं।  उन्होंने कहा कि झारखंड में ऐसी सुविधा नहीं थी लेकिन वह कोशिश करेंगी कि ऐसी सुविधा महिलाओं के लिए हो सके और जो महिलाएं घुड़सवारी में रुचि रखती हैं, उन्हें इस तरह की स्पोर्ट्स मुहैया हो सके। उन्होंने महिला दिवस के मौके पर संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति समझनी चाहिए और अपने सपनों को जीना चाहिए, उन्हें अपने सपनों को मारना नहीं चाहिए। अगर वह किसी चीज के लिए पैशनेट रहती हैं तो वह खुद उनके पास चल कर आ जाएंगी।

Related Post

CM Yogi heard the problems of 250 people

मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश, जन समस्याओं के निराकरण में न हो तनिक भी लापरवाही

Posted by - May 27, 2025 0
गोरखपुर। सोमवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह…

अफगानिस्तान संकट के बीच हुई सीसीएस की बैठक, पीएम मोदी ने हालात पर की अहम चर्चा

Posted by - August 17, 2021 0
अफगानिस्तान में गनी सरकार के गिरने के बाद बिगड़ते हालात की समीक्षा के लिए मंगलवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी…
CM Vishnudev Sai

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted by - March 14, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का…