yogi

टैक्स चोरी के मामले में उप-आबकारी आयुक्त समेत 12 निलंबित

949 0

टपरी कोऑपरेटिव डिस्टलरी में आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से करीब 100 करोड़ रुपए की टैक्स और एक्साइज ड्यूटी की चोरी का मामला उजागर होने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उप-आबकारी आयुक्त समेत 12 को निलंबित करते हुए मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी है। राज्य के आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि टपरी शराब फैक्ट्री मामले में आबकारी विभाग के 10 कर्मचारियों को निलंबित करते हुए टपरी डिस्टलरी के सम्बंधित सभी लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया है।

शीतगृह हासदे में दो मजूदरों की मृत्यु

उन्होंने बताया कि इस मामले में सहारनपुर मंडल के उप आबकारी आयुक्त राकेश कुमार चतुवेर्दी, सहायक आबकारी आयुक्त रामपाल सहित आबकारी विभाग के दस अधिकारी व कर्मचारी निलंबित किए गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सहारनपुर समेत पांच जिलों कानपुर, उन्नाव, बदायूं और संभल के देशी शराब की थोक आपूर्ति के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।

बलात्कार के आरोपी की हुई मौत

गौरतलब है कि तीन फरवरी को एसटीएफ ने टपरी शराब फैक्ट्री पर छापा मारा था और अवैध रुपये से शराब भेजने का मामला पड़का था और मौके से 1500 पेटी शराब पकड़ी थी। इस सिलसिले में फैक्ट्री कुशीनगर निवासी उपेंद्र गोविंद राव ,बॉटलिंग इंचार्ज देवरिया निवासी हरिशरण तिवारी ,सहारनपुर निवासी केमिस्ट अरविंद कुमार सिंह ,प्रदीप राठी बारकोडिंग कम्प्यूटर आपरेटर, ट्रांसपोर्टर भिवाणी हरियाणा निवासी जय भगवान शर्मा, सहारनपुर निवासी ट्रक चालक गुल शेर, क्वालटी कंट्रोलर संजय शर्मा और बाटलिंग सुपरवाइजर मांगे राम त्यागी को गिरफ्तार किया गया था।
इस सिलसिले में टपरी फैक्ट्री के अधिकारियों ,कर्मचारियों एवं ट्रांसपोर्टरों, लोकल डिस्ट्रीब्यूटर को हिरासत में उनसे गहन पूछताछ की गई थी।

Related Post

Safer Internet Day

सेफर इंटरनेट डे–2026: उत्तराखंड में 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का पाठ

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) उत्तराखंड द्वारा विद्यालयी शिक्षा निदेशालय के सहयोग से 10 फरवरी 2026 को “सेफर इंटरनेट…
CM Dhami

सीएम धामी ने उखीमठ में शीतकालीन यात्रा का किया शुभारंभ, ओंकारेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted by - December 8, 2024 0
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में…
plastic

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अब अपनी आय बढ़ने पर भी काम कर रही ग्राम पंचायतें

Posted by - September 14, 2024 0
वाराणसी: डबल इंजन सरकार के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतें पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अब अपनी आय बढ़ने पर भी…

मैड्रिड के इन्टरनेशनल टूरिज्म ट्रेड फेयर में विश्व को दिया जाएगा महाकुम्भ का निमंत्रण

Posted by - January 4, 2025 0
महाकुम्भनगर। उत्तर प्रदेश को पर्यटन के लिहाज से मोस्ट फेवर्ड डेस्टिनेशन के तौर पर प्रचारित-प्रसारित करने के प्रयास में एक…