पेट्रोल फुल कराकर फरार हुए आरोपियों को दबोचा

पेट्रोल फुल कराकर फरार हुए आरोपियों को दबोचा

785 0

बंथरा इलाके में करीब 2 सप्ताह पहले एक पेट्रोल पंप से चोरी छुपे गाड़ी की टंकी फुल कर फरार होने वाले दो शातिरों को सीसी टीवी कैमरा फुटेज की मदद से पेट्रोल पंप मालिक ने शुक्रवार रात धर दबोचा। बाद में पुलिस को सूचना देकर दोनों को उसके हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने इस मामले में दोनों के पास से 3 पिपिया में करीब 45 लीटर डीजल बरामद करने का दावा किया है। बंथरा के कटी बगिया निवासी किसान नेता हरिनाम सिंह का इलाके के ही बनी मोहान रोड पर पेट्रोल पम्प है। बताते हैं कि बीती 20 फरवरी को रात में जब पेट्रोल पंप के कर्मचारी सो गए तो उसी दौरान इनोवा गाड़ी से पहुंचे लोगों ने चोरी छुपे पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ी की टंकी फुल कर ली और फरार हो गए।

जालसाजों ने एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख ठगे

बाद में सीसीटीवी कैमरे में जब इनोवा (यूपी 32 बीडब्ल्यू 1177) नंबर की गाड़ी में अज्ञात लोग खुद तेल भरते दिखाई पड़े तो फुटेज देखकर पंप मालिक और कर्मचारियों के होश उड़ गए। बताते हैं कि इसके बाद से गाड़ी नंबर के आधार पर पेट्रोल पंप मालिक खुद उनकी तलाश में जुट गया।

इसी बीच शुक्रवार रात उक्त नम्बर की इनोवा गाड़ी पेट्रोल पंप पर पहुंच गई। तभी पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों ने मिलकर इनोवा सवार दोनों को गाड़ी सहित वहीं धर दबोचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस पूछताछ में दोनों शातिरों ने अपना नाम राजधानी स्थित बीकेटी थाने के बरगदी निवासी राशिद और बीकेटी थाना क्षेत्र के ही पचरा गांव निवासी सलमान बताया।

पुलिस ने दोनों के पास से इनोवा कार के अलावा दो मोबाइल फोन और इनोवा गाड़ी के अंदर तीन पिपिया में भरा रखा 45 लीटर डीजल बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों काफी शातिर हैं और रात के समय सुनसान क्षेत्र की पेट्रोल टंकी को अपना निशाना बना कर गाड़ी में डीजल / पेट्रोल डलवा कर मौका पाते ही वहां से फरार हो जाते थे। फिलहाल दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Related Post

CM Dhami

परियोजना प्रबंधन की कला सीखनी है तो गडकरी जी से बेहतर कोई शिक्षक नहीं हो सकता: धामी

Posted by - June 3, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की और…
CM Bhajan Lal

क्षमा से होती है आत्मा की शुद्धि, जैन धर्म में वैश्विक शांति-सद्भाव का संदेश : मुख्यमंत्री

Posted by - September 22, 2024 0
जयपुर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि हमारे संत-मुनियों ने देश को दिशा देने, संस्कृति को…
CM Yogi

हेल्थ सेक्टर में योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, 35 हेल्थ यूनिट्स को मिला ‘एनक्वास’

Posted by - June 7, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के योगी सरकार (Yogi Government) के प्रयास का ही नतीजा है कि…