Mohammad Arif khan

भेड़-बकरियों की तरह ट्रीट होने को तैयार नहीं मुस्लिम महिलाएंः आरिफ मोहम्मद खान

1140 0

लखनऊ। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान  (Arif mohammad khan) ने मुस्लिम महिलाओं के साथ बढ़ रही घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मामले बढ़ नहीं रहे हैं, लेकिन वह महिला जिसे पहले भेड़-बकरी की तरह ट्रीट किया जाता था अब वह भेड़-बकरी की तरह ट्रीट होने के लिए तैयार नहीं है।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif mohammad khan) ने मुस्लिम महिलाओं के साथ बढ़ रही घटनाओं को लेकर कहा कि मैं समझता हूं कि महिलाओं के प्रति मामले बढ़ नहीं रहे हैं। पर वह महिला जिसे पहले भेड़-बकरी की तरह ट्रीट किया जाता था अब वह भेड़-बकरी की तरह ट्रीट होने के लिए तैयार नहीं हैं। अब शिक्षा भी आ गई है उन्हें अपने अधिकारों का भी पता है और वह प्रोटेस्ट करना भी जान गई हैं। यह मामूली तब्दीलियां नही हैं, इसको इस तरह से नहीं जोड़ना चाहिए कि महिलाओं के मामले बढ़ रहे हैं। यह मामले पूरी तरह से खत्म होंगे दहेज जैसी लानत खत्म होगी।

प्रोटेस्ट करना जान गई हैं महिलाएं

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif mohammad khan) शनिवार को राजधानी लखनऊ के शिया कॉलेज में आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अंदर अब शिक्षा भी आ गई है, उन्हें अपने अधिकारों का भी पता है और प्रोटेस्ट करना भी जान गई हैं। यह मामूली तब्दीलियां नहीं हैं, इसको इस तरह से नहीं जोड़ना चाहिए कि महिलाओं के मामले बढ़ रहे हैं। यह मामले पूरी तरह से खत्म होंगे।

समाज में बढ़ रही जागरूकता

इसके अलावा केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि समाज में जागरूकता आई है तो जितनी भी बुराइयां हैं, वह धीरे-धीरे करके समाप्त हो रही हैं और लोग जागरूक हो रहे हैं। महिलाओं के प्रति जो मामले पहले उनके अशिक्षित होने की वजह से आते थे, अब उनमें कमी आ रही है और धीरे-धीरे करके जितनी भी कुरीतियां हैं या महिलाओं के साथ जिस प्रकार से घटनाएं होती थीं अब उन में कमी आ रही है। दहेज जैसी व्यवस्था भी अब धीरे-धीरे करके समाप्त होने वाली है।

Related Post

ज्येष्ठ माह का पहला मंगल

ज्येष्ठ माह के पहले मंगल पर मंदिर व सड़कें रहीं वीरान, न जयकारे गूंजे और न हुआ भंडारा

Posted by - May 12, 2020 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ महीने के पहले बड़े मंगल पर आज हनुमान मंदिर में न…
राहुल गांधी

चौकीदार का देखें कमाल, बेरोजगारी दर 45 साल में सबसे उच्चतम स्तर पर : राहुल गांधी

Posted by - April 27, 2019 0
रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर…
CM Yogi

और प्रगाढ़ हुए उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के रिश्ते, कई सेक्टर में हुआ एमओयू

Posted by - May 22, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार और कोरिया गणराज्य के ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - August 16, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि…