CM Keajriwal

केजरीवाल का एलान, अब दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड होगा

886 0
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejariwal) ने आज कैबिनेट बैठक के बाद डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा एलान किया है कि दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड होगा। इसके लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि, ‘दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ की स्थापना होगी और दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे क्रांतिकारी परिवर्तन को यह बोर्ड नई ऊंचाइयों की तरफ लेकर जाएगा।
मुख्यमंत्री (CM Arvind Kejariwal) ने शिक्षा बोर्ड का एलान करते हुए कहा कि आज जो मैं एलान करने जा रहा हूं उससे न सिर्फ दिल्ली बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी बहुत गहरा असर पड़ने जा रहा है। आज दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली के शिक्षा बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी है। दिल्ली में अब अलग से एक स्कूल बोर्ड ऑफ एजुकेशन बनाया जाएगा। ये कोई मामूली शिक्षा बोर्ड नहीं है, जैसा अन्य राज्यों में होता है। ऐसा नहीं है कि हमारी सरकार है इसलिए हमने अलग बोर्ड बना लिया। केजरीवाल ने आगे इस बोर्ड की अहमियत के बारे में बताते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि बीते छह सालों में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। इसके लिए हमने हर वर्ष बजट का 25 प्रतिशत शिक्षा के लिए रखना शुरू किया।

केजरीवाल  (CM Arvind Kejariwal) ने बताया कि दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन का मकसद स्टूडेंट्स को अच्छा इंसान बनाना, देशभक्त बनाना और स्टूडेंट्स को रोजगार के लिए तैयार करना है। वह बोले कि अब रटने पर नहीं बल्कि सीखने पर जोर होगा।

दिल्ली बोर्ड के बारे में केजरीवाल ने क्या कहीं खास बातें-

  • ‘दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ अंतरराष्ट्रीय स्तर का बोर्ड होगा।
  • ‘दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ में इस साल 20 से 25 सरकारी स्कूलों को शामिल किया जाएगा।
  • दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर पेरेंट्स का भरोसा है, सरकारी स्कूल के बच्चे मेडिकल, इंजीनियरिंग एग्जाम क्लियर कर रहे हैं, अब स्कूल एजुकेशन बोर्ड बनाया जा रहा है।
  • ‘दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ की स्थापना दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे क्रांतिकारी परिवर्तन को नई ऊंचाइयों की तरफ़ लेकर जाएगा
  • अभी दिल्ली में CBSE/ICSE बोर्ड से स्कूल मान्यता प्राप्त हैं

दिल्ली के CM ने कहा, दिल्ली स्कूल एजुकेशन बोर्ड के तीन लक्ष्य होंगे…

  1. देश की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हों विद्यार्थी।
  2. किसी भी धर्म, जाति और अमीर-गरीब का फर्क भूल अच्छे इंसान बनें।
  3. बच्चों को रोजगार मांगने के लिए नहीं रोजगार देने के लिए तैयार करेंगे।

Related Post

CM Dhami

स्वावलंबन, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें युवा: मुख्यमंत्री

Posted by - July 24, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का काफिला भारामल दर्शन के उपरांत जब पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तब…
CM Vishnu Dev Sai

स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछे विधानसभा संचालन को लेकर प्रश्न

Posted by - July 23, 2024 0
रायपुर। कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आज मंगलवार को विधानसभा का भ्रमण कर विधानसभा की कार्यवाही भी देखी। इस…
Jamboree

सिर्फ आयोजन नहीं, ‘जम्बूरी’ बनेगा युवाओं के जीवन में बदलाव की प्रक्रिया

Posted by - September 26, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नवंबर 2025 में आयोजित होने जा रही 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (Jamboree) केवल एक शिविर…
CM Dhami

टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में अग्निवीरों की होगी तैनाती मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Posted by - July 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस के अवसर पर घोषणा की है कि कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व…
Digital Evidence

न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता को सुनिश्चित कर रहे डिजिटल साक्ष्य

Posted by - August 19, 2025 0
लखनऊ: न्यायिक मामलों में डिजिटल साक्ष्य (Digital Evidence) की भूमिका बहुत अहम होती है। यह भूमिका तब और बढ़ जाती…