Antiluia Bom case

उद्योगपति अंबानी के घर के बाहर से बरामद कार का मालिक मृत मिला

1054 0

मुंबई । मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर से बरामद कार का मालिक मनसुख हिरेन ठाणे में मृत मिला है। 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया के बाहर मिली संदिग्ध गाड़ी मामले में मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

China Budget : चीन ने रक्षा बजट में भारी बढोतरी की

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर जिलेटिन स्टिक के साथ बरामद की गई कार का मनसुख हिरेन ठाणे में मृत पाए गए हैं। बता दें कि 25 फरवरी को मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) के घर के पास एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी होने की जानकारी मिली थी। इस संदिग्ध गाड़ी से 20 जिलेटिन की छड़ें मिली थीं. ये छड़ें विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होती हैं।

उस वक्त महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि मुंबई में मुकेश अंबानी के घर से कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो वैन में जिलेटिन मिला था। मुंबई की क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है। सच्चाई सामने आ जाएगी।

28 फरवरी को आतंकी संगठन जैश उल हिंद ने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस है. अंबानी को हमसे कोई खतरा नहीं है. भारत के किसी भी बिजनेस मैन से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है. हमारी लड़ाई नरेंद्र मोदी से हैं, जो हिंदुस्तान के मुस्लिमों के पर जुल्म ढा रहे हैं.

मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) के घर एंटिलिया के बाहर संदिग्ध गाड़ी मिलने के बाद जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच जुटी है. ये कार ईस्टर्न एक्स्प्रेस हाई-वे से चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट कार के मालिक ने विक्रोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी. इस पूरे मामले की जांच में मुंबई पुलिस की 10 टीम काम कर रही है।

असल में, मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर जैश उल हिंद के एक बैनर को साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने अंबानी को कभी कोई धमकी नहीं दी और मीडिया में प्रसारित पत्र फर्जी है। जैश उल हिंद का बैनर माने जाने वाले इस बैनर में दावा किया गया है कि वे कभी भी कुफ्र से पैसा नहीं लेते हैं और भारतीय उद्योगपतियों के साथ कभी कोई लड़ाई नहीं करेंगे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का किया शिलान्यास, बोले- शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी

Posted by - July 10, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को दिल्ली के हिरंकी (बुराड़ी) में केदारनाथ मंदिर (Kedarnath…
CM Yogi

देश को ठगने का रहा है कांग्रेस का इतिहास: सीएम योगी

Posted by - February 7, 2023 0
उत्तर त्रिपुरा/खोवाई/त्रिपुरा सदर। त्रिपुरा विधानसभा के चुनावी समर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी…
वजीरगंज पुलिस ने गौवध अधिनियम के आरोप में वांछित आरोपित गिरफ्तार

वजीरगंज पुलिस ने गौवध अधिनियम के आरोप में वांछित आरोपित गिरफ्तार

Posted by - March 4, 2021 0
गौवध अधिनियम के आरोप में वांछित अभियुक्त को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार  किया है। आरोपित के खिलाफ वजीरगंज थाने में…
Governor-CM Dhami

गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में शौर्य, संस्कृति और सम्मान का भव्य प्रदर्शन

Posted by - January 26, 2026 0
देहरादून : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor Lieutenant General Gurmit Singh) ने सोमवार…