dhananjay singh

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित

845 0

लखनऊ । अजीत सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी पूर्व (Dhananjay Singh) सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। पिछले लंबे समय से पुलिस को धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) की तलाश कर रही थी। धनंजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर लखनऊ पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए इनाम घोषित किया है।

प्रेम-प्रसंग के शक में बेटी को फरसे से काटा, कटी गर्दन लेकर पहुंचा थाने

पूर्वांचल के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लखनऊ पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह  (Dhananjay Singh) को भगोड़ा घोषित करते हुए 25,000 का इनाम घोषित किया है। लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड में धनंजय (Dhananjay Singh) की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी किए जाने के बाद यूपी सरकार अब हाईकोर्ट से मिली उनकी जमानत निरस्त कराने की तैयारी में है।

सूत्रों के मुताबिक सूबे के गृह विभाग ने धनंजय (Dhananjay Singh) की जमानत निरस्त कर उन पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए हाई कोर्ट में नियुक्त सरकारी वकीलों से राय मांगी है।

डीसीपी संजीव सुमन के मुताबिक धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) की तलाश में लगातार छापेमारी हो रही है। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। उक्त मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) को भगोड़ा घोषित कर उस पर 25,000 का इनाम घोषित किया गया है। साथी कोर्ट में कुर्की के लिए भी अर्जी देने की तैयारी की जा रही है।

निरस्त की जा सकती है जमानत

लॉकडाउन के दौरान कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक को धमकाकर उससे रंगदारी मांगने के मामले में धनंजय  (Dhananjay Singh) को पिछले साल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पिछले साल ही 27 अगस्त को धनंजय (Dhananjay Singh) की अर्जी मंजूर करते हुए उसे सशर्त जमानत दी थी। जस्टिस रमेश तिवारी की बेंच ने अपने फैसले में कहा था कि जमानत पर रिहा होने के बाद धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) किसी अपराध में शामिल नहीं होंगे. कोर्ट के बुलाने पर अदालत में हाजिर होंगे। मुकदमे के ट्रायल के दौरान पूरा सहयोग करेंगे। सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों पर दबाव डालने का कोई काम नहीं करेंगे। इन शर्तों का पालन नहीं करने पर जमानत निरस्त भी की जा सकती है।

Related Post

Mukhtar Ansari

पंजाब: सड़क मार्ग से होगी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की विदाई

Posted by - April 5, 2021 0
चंडीगढ़। यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की सोमवार पांच अप्रैल को पंजाब से विदायगी हो जाएगी। अंसारी…
AK Sharma

विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों के सुझावों को अमल में लाएं: एके शर्मा

Posted by - July 28, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के…
CM Yogi

भारत की समुद्री आत्मा और सभ्यता की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाएगा यह संग्रहालय: मुख्यमंत्री

Posted by - October 30, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित ‘नौसेना…
CM Yogi

किसानों को हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का अवसर दे रही डबल इंजन की सरकारः सीएम

Posted by - February 17, 2024 0
लखनऊ : यूपी संभावनाओं वाला प्रदेश है। भारत की आबादी का 16 फीसदी हिस्सा अकेले यूपी में निवास करता है। उत्तर…