बंगाल चुनाव में देंगे ममता का साथ: अखिलेश यादव

1041 0

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड के साथ भाजपा ने धोखा किया है. वहीं बंगाल चुनाव में अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का साथ देने की बात कही. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बंगाल में ममता बनर्जी के साथ है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृह जनपद में दिन दहाड़े लूट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को झांसी पहुंचे। अखिलेश यादव ने यहां बजरंग कॉलोनी पहुंचकर मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पारस गुप्ता और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की. यहां से वे मध्य प्रदेश के निवाड़ी के लिए रवाना हो गए, जहां समाजवादी पार्टी के झांसी मण्डल के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण की बुधवार से शुरुआत हो रही है।

अखिलेश यादव ने कहा- बुन्देलखण्ड के साथ भाजपा ने किया धोखा

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बैठकर चिंतन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड के विकास को लेकर भाजपा सरकार ने झूठ फैलाया है और जनता को गुमराह किया है। भाजपा सरकार ने बुन्देलखण्ड को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड की जनता ने भाजपा पर भरोसा किया और यहां से भाजपा को सौ प्रतिशत जिताया भी, लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा ने बुन्देलखण्ड को सौ प्रतिशत धोखा दिया है।

बंगाल चुनाव में देंगे ममता का साथ

बंगाल चुनाव से जुड़े सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के साथ समाजवादी पार्टी रहेगी। उनकी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और उन लोगों ने निर्णय लिया है कि किरणमय नंदा लगातार ममता बनर्जी के प्रचार में रहेंगे।

डॉक्टर ने बताया गैर राजनीतिक कार्यक्रम

अखिलेश यादव के रवाना हो जाने के बाद डॉ. पारस गुप्ता ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से उनके पारिवारिक संबंध हैं. घर, परिवार और मित्र लोगों से मुलाकात करने आये थे। कई मित्रों से परिचय बहुत पहले से है. डॉ. पारस गुप्ता ने बताया कि जब वह लखनऊ में एमबीबीएस कर रहे थे, तब अखिलेश यादव ने उनसे कहा था कि झांसी में आएंगे तो परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे। अखिलेश यादव से पुराने दोस्तों के बारे में, कोरोना के बारे में और लखनऊ के बारे में बातें हुईं. यहां उनका कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था।

Related Post

CM Yogi

Hathras Incident: सीएम ने गठित किया न्यायिक जांच आयोग, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव होंगे अध्यक्ष

Posted by - July 3, 2024 0
लखनऊ। हाथरस के हादसे (Hathras Incident) की जांच के लिए राज्य सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार…
SURABHI NARSHIMHA

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की बेटी सुरभि वनदेवी ने भाजपा के उम्मीदवार को हराया

Posted by - March 20, 2021 0
हैदराबाद। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की बेटी  और टीआरएस उम्मीदवार सुरभि वनदेवी (Surabhi Vani Devi) ने स्नातक एमएलसी निर्वाचन…
CM Yogi

मुखयमंत्री योगी ने बेटियों के पांव पखार मातृ शक्ति की आराधना की

Posted by - October 11, 2024 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मातृ शक्ति के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा और उन्हें समाज मे शक्ति…