kaushal-kishore

अगर बेटा है दोषी तो उस पर हो कार्रवाई : BJP MP कौशल किशोर

1217 0

लखनऊ। जिले में भाजपा सांसद कौशल किशोर  (kaushal kishore) के बेटे को गोली मारने के मामले में पुलिस ने साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आयूष ने खुद अपने ऊपर गोली चलवाई है। वहीं पूरे मामले पर सांसद कौशल किशोर का कहना है कि “अगर बेटे ने ऐसा किया है तो पुलिस जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई करे।

जिले के मड़ियाव थाना क्षेत्र में मोहनलालगंज भाजपा सांसद कौशल किशोर (kaushal kishore) के 30 वर्षीय बेटे आयुष को गोली लगने के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आयुष ने खुद पर गोली चलवाई है। गोली चलाने वाला आयुष का साला बताया जा रहा है।

दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

सांसद कौशल किशोर (kaushal kishore) ने बताया कि “बेटे ने अपनी मर्जी से छह महीने पहले शादी की थी और वह शादी के बाद से परिवार से अलग रहता था। जानकारी में आया है कि आयुष के कहने पर साले ने बेटे के ऊपर गोली चलाई है। अगर ऐसा है तो दोषियो के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

खुद पकड़कर कर दूंगा पुलिस के हवाले

सांसद ने बताया कि अगर बेटे के बारे में कोई जानकारी मिलती है या कोई संपर्क होता है तो मैं स्वयं बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दूंगा क्योकि सुनने में आ रहा है कि बेटे ने खुद अपने ऊपर हमला करवाया है।

बेटे ने की लव मैरिज, परिवार से रहता था अलग

कौशल किशोर (kaushal kishore) ने बताया कि बेटे ने लव मैरिज किया था, उसके बाद से वह अपने परिवार से अलग रह रहता था, घटना को लेकर जांच जारी है, हम लोगो को समझ नही आ रहा है लगाने कि आखिर उसने ने अपने साले से खुद पर गोली क्यों चलवाई।

इनको फंसाने की थी साजिश

पुछाताछ के दौरान आयुष के साले ने बताया है कि “आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई है” घटना को कबूल करते हुए उसने बताया कि “इस घटना के पीछे चंदन गुप्ता, मनी जायसवाल और प्रदीप कुमार सिंह को फंसाने की साजिश रचते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया था।”

सांसद की ओर से नहीं मिली कोई तहरीर

डीसीपी नॉर्थ का कहना है कि अभी सांसद कौशल (kaushal kishore) की तरफ से हमें कोई तहरीर नहीं मिली है। जब तहरीर मिलेगी तो उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आयुष रात करीब 2.45 बजे मड़ियांव होकर घर लौट रहा था. छठा मील के पास उस पर फायरिंग की गई। गोली आयुष के दाहिने हाथ में लगी है।

Related Post

AK Sharma

रूफटॉप सोलर लगाने वालों के लिए राहत, अब नेट बिलिंग से रख सकेंगे ऊर्जा खपत का ध्यान

Posted by - January 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने राज्य में रूफटॉप सोलर (Rooftop Solar) लगाने…
CM Yogi

बाढ़ बचाव के सारे कार्यक्रम 15 जून तक पूर्ण कराएं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश…
Viksit UP

विकसित यूपी के ब्लूप्रिंट के लिए जनता की भागीदारी बढ़ी, अबतक मिले 24.5 लाख से अधिक सुझाव

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक ‘समर्थ’ और ‘विकसित’ राज्य बनाने के संकल्प के साथ चल रहे ‘समर्थ उत्तर…

भाजपा वाले पिछड़ों और हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़ाकर दंगा कराते हैं- ओम प्रकाश राजभर

Posted by - July 6, 2021 0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा ‘भारतीयों का डीएनए एक है’ कहे जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी का…