पार्टी करने गये पती-पत्नी में मारपीट, भागी पत्नी

पार्टी करने गये पती-पत्नी में मारपीट, भागी पत्नी

891 0
राजधानी विभूतिखंड थानाक्षेत्र में स्थित म्यूनिख बार में रविवार देर रात को पार्टी करने पहुंचे दंपती में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई और खींचतान में पत्नी के कपड़े फट गये। वह अर्ध नग्न हालात में वहां से भागी और पास के अपार्टमेंट में गई। जहां सुरक्षाकर्मी ने तन ढकने के लिए तौलिया दिया। देर रात तक चले हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों घर गए।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक रविवार रात करीब 11.45 बजे सूचना मिली की एक महिला म्यूनिख बार से अर्ध नग्न हालात में भागी है। वह चीखती हुई पास के अपार्टमेंट में घुस गई। वहां के सुरक्षाकर्मियों ने उसे तन ढकने के लिए कपड़े दिये। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। बार के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जिसमें दिखा कि दोनों देर शाम साथ आये। एक साथ टेबल पर बैठक कर खाने पीने का दौर चला। इसके बाद अचानक रात को करीब 11 बजे दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान हुए खींचतान में पत्नी के कपड़े फट गये जिसके बाद वह डरकर वहां से भाग गई। पास के अपार्टमेंट में वह जा घुसी तो गार्ड ने उसे तौलिया दिया। कुछ देर बाद उसके कपड़े गार्ड रूम में पहुंचाए गये।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। अपार्टमेंट घुसने के दौरान गेट के बाहर पति उसे बुलाता रहा लेकिन वह चीखकर उसका विरोध कर रही। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए। एक में महिला अर्ध नग्न हालात में भागकर अपार्टमेंट घुसती दिख रही है। वहीं दूसरे में वह खुद को पागल न कहने की बात कह रही है। महिला चीखकर कहती रही है कि वह पागल नहीं है। अस्पताल नहीं जाएगी। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक इस मामले में किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। न ही कोई मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Post

Ramlala

अब तक करीब साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन

Posted by - June 27, 2025 0
अयोध्या। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद देश-विदेश में बैठे श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी है। दिव्य-भव्य मंदिर…
AK Sharma

बीजेपी सरकार दारा सिंह चौहान के साथ खड़े होकर घोसी का विकास करेगी: एके शर्मा

Posted by - August 26, 2023 0
मऊ/घोसी। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) का घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा…
fire safety officers

योगी सरकार देगी दो लाख से अधिक युवाओं को रोजगार, फायर सेफ्टी ऑफिसर बनेंगे युवा

Posted by - April 17, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार पिछले आठ वर्ष में प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नये-नये अवसर प्रदान कर…