Ravi Kishan

PM मोदी ने वैक्सीन लगाकर विपक्ष के मुंह पर मारा तमाचा: रवि किशन

895 0

लखनऊ। गोरखपुर से भाजपा के सांसद और एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) अपने निजी दौरे के चलते आज जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट पर रवि किशन (Ravi Kishan) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वैक्सीन लगवा ली है जो कि विपक्ष के मुंह पर एक तमाचा है। रवि किशन (Ravi Kishan) ने कहा कि वह अपनी फिल्म की शूटिंग के चलते जयपुर आए हैं।

Budget Webinar में बोले पीएम मोदी, प्रोसेस्ड फूड का वैश्विक मार्केट में करना होगा विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग लेने के लिए जयपुर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा का जयपुर में यह पहला दौरा होगा जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता भी जयपुर पहुंच रहे हैं जहां भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और सह प्रभारी भारती बेन शियाल जयपुर पहुंचे, तो वहीं गोरखपुर सांसद और एक्टर रवि किशन भी सोमवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रवि किशन का जमकर स्वागत किया।

भाजपा सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रवि किशन  (Ravi Kishan) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, वह अपने निजी दौरे के चलते जयपुर आए हैं। वह अपनी आने वाली वेब सीरीज और फिल्म ‘हिंदुत्व’ की शूटिंग के लिए लोकेशन देखने जयपुर पहुंचे हैं। रवि किशन (Ravi Kishan) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 की स्वदेशी वैक्सीन लगवा ली है, जो कि विपक्ष के नेताओं के मुंह पर तमाचा है।

विपक्षी दलों को अब पाताल लोक चले जाना चाहिए

रवि किशन  (Ravi Kishan) ने कहा कई बार विपक्षी हमेशा यही पूछते थे, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कब वैक्सीन लगवाएंगे जिसके बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेशी वैक्सीन लगवा ली है। रवि किशन ने भोजपुरी में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विपक्षी दलों पर करीखा पोत दिया है। विपक्षी दलों को अब पाताल लोक चले जाना चाहिए।

रवि किशन  (Ravi Kishan) ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि यह आंदोलन केवल एक ही प्रदेश के अंतर्गत हो रहा है और वहां पर केवल कांग्रेस की ही सरकार है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी रणनीति है। जल्दी ही यह आंदोलन समाप्त हो जाएगा क्योंकि असली किसान इस आंदोलन के खिलाफ है और असली किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के साथ है।

Related Post

CM Yogi

राणा सांगा की यशगाथा इतिहास का स्वर्णिम अध्याय : योगी आदित्यनाथ

Posted by - April 12, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परम प्रतापी राणा सांगा की जयंती…
AK Sharma

विद्युत आपूर्ति बहाल रखने के किए जा रहे सभी प्रयास: एके शर्मा

Posted by - September 5, 2024 0
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने गुरुवार को सिद्धार्थनगर जनपद प्रवास के…
CM Yogi reviewed the pothole eradication campaign

मुख्यमंत्री का निर्देश, त्योहारों से पहले सभी सड़कें दुरुस्त हो जाएं

Posted by - September 16, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मॉनसून वर्षा के कारण खराब हुईं सड़कों की मरम्मत और आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण के…