NADDA

JP नड्डा ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन

795 0

वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  (JP Nadda) अपने दौरे के दूसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इसके बाद वह काल भैरव के दरबार मेंं पहुंचकर पूजा अर्चना की। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन यानी सोमवार की सुबह जेपी नड्डा (JP Nadda) ने काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने षोडशोपचार के साथ पूजन किया।

 नड्डा  (JP Nadda)ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) काल भैरव मंदिर गए, जहां उन्होंने दर्शन पूजन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा (JP Nadda) वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।

PM मोदी ने एम्स में लगवाया ‘कोवैक्सीन’ का टीका

बता दें कि जेपी नड्डा  (JP Nadda) पंचायत चुनावों के साथ ही मिशन 2022 के चुनाव प्रबंधन में जुटे हैं। इसके लिए वह कार्यकर्ताओं और भाजपा के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। वह लगातार कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं। इस दौरान कृषि कानून के खिलाफ आम जनमानस खास तौर पर किसानों के विरोध को कैसे संतुलित किया जाय, इसके टिप्स भी देंगे।

रविवार को बनारस पहुंचे भाजपा अध्यक्ष ने हरहुआ स्थित लॉन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री-नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मिशन-2022 की रणनीति पर चर्च की। इस दौरान उन्होंने बैठक में मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान संकल्प को दोहराते हुए कहा कि देश में अभी भी मोदी लहर चरम पर है।

Related Post

AK Sharma

आवास के बदले रिश्वत लेने संबंधी वायरल वीडियो का लिया त्वरित संज्ञान, एके शर्मा ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Posted by - January 20, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने सोशल मीडिया में आवास के बदले रिश्वत लेने…
Keshav Maurya

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

Posted by - April 9, 2026 0
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि गांधी सभागार, जन भवन (राजभवन), लखनऊ में आयोजित विश्व नवकार महामंत्र…
CM Dhami

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में माफ होगा तीन माह का बिजली बिलः मुख्यमंत्री धामी

Posted by - July 21, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान…