भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोहराया मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ का संकल्प

724 0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहनिया में काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने कार्यकतार्ओं को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि जिन्हें भाजपा में शामिल होने का मौका मिला, वे सौभाग्यशाली हैं। आज सभी राष्ट्रीय पार्टियां क्षेत्रीय पार्टियां बनकर रह गई हैं। कांग्रेस सहित सभी पार्टियां वंशवाद की राजनीति करती हैं। भाजपा ही केवल ऐसी पार्टी है, जो सबको एक परिवार की तरह मानती है।
उद्घाटन के समय मौके पर कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह मौजूद थे।
फिलहाल वाराणसी में कई भाजपा नेताओं और मंत्रियों का जुटान हुआ है।

डंपर से कुचलकर महिला की हत्या

हरहुआ स्थिल लॉन में हुई बैठक में भाजपा अध्यक्ष ने बैठक में ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ अभियान संकल्प को दोहराया। बैठक में उन्होंने कहा कि देश में अभी भी मोदी लहर चरम पर है। गुजरात निकाय चुनाव परिणाम इसका ताजा उदाहरण है। केरल, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी के निचले कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की भूमिका बढ़ जाती है। जेपी नड्डा ने कहा कि हमें बूथ लेवल पर फिर से काम करने की आवश्यकता है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाए। बूथ की जीत विधानसभा की जीत होगी। मिशन 2022 में हमें जमीनी रूप से काम करना होगा। भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यकतार्ओं के साथ उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। उस समय प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi

अभियान चलाकर विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में कराएं पूर्णः मुख्यमंत्री

Posted by - June 16, 2025 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के प्रगति…
Operation Kayakalp

योगी सरकार 8 साल बेमिसाल: शिक्षा का हुआ कायाकल्प, सुविधा नहीं, मिशन लेकर आगे बढ़ी सरकार

Posted by - March 21, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने अपने 8 साल के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में…
Voting

सीएम योगी बता रहे एक-एक वोट की कीमत तो आयोग मतदाताओं को कर रहा प्रोत्साहित

Posted by - April 18, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपनी जनसभाओं में मतदाताओं से मतदान (Voting) करने की अपील कर रहे हैं। वह…