cm- yogi

वाराणसी पहुंचे CM योगी, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

929 0

वाराणसी। सीएम योगी (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे वाराणसी पहुंच गए हैं। सीएम योगी(CM Yogi) यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। यहां उन्होंने प्रदेशव्यापी विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। थोड़ी देर बाद बीजेपी की अहम बैठक होनी है।

UP रोडवेज प्रबंधन की बड़ी पहल, महिला सशक्तीकरण के तहत 17 महिलाएं चलाएंगी पिंक बसें

बैठक में सीएम योगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

वाराणसी से विशेष संचारी रोग अभियान की शुरुआत

सीएम (CM Yogi) संचारी रोग नियंत्रण एवं कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ के जिले के चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से किया। वाराणसी को छोड़कर प्रदेश के 25 जिलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के साथ ही साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में किशोर एवं किशोरियों को कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत एल्बेण्डाजोल टैबलेट एवं आयरन की गोलियों का वितरण किया जाएगा।

संचारी रोग पर रोकथाम के लिए चलेगा 10 मार्च से  दस्तक अभियान

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में विगत तीन वर्षों की भांति इस वर्ष भी संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुये व्यापक अभियान चलाया जायेगा। दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए 1 मार्च से 31 मार्च तक संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम चलेगा तथा 10 मार्च से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान में संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार से बचाव व्यक्तिगत तथा पर्यावरण स्वच्छता आदि के साथ ही कोरोना संक्रमण के नियंत्रण इत्यादि के बारे में भी जनसमुदाय को जागरूक किया जायेगा।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने सभी देशवासी एवं प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई

Posted by - December 31, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी देशवासी एवं प्रदेशवासियों को नववर्ष (New…
CM Yogi

योगी सरकार में मिला संस्कृत को बढ़ावा, 73 नए संस्कृत महाविद्यालयों को मान्यता

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ : संस्कृत के प्रचार-प्रसार और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने कई अहम फैसले लिए…
CM Yogi

अपने मंत्रियों संग सीएम योगी आज देखेंगे फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

Posted by - June 2, 2022 0
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट…
CM Yogi

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - May 13, 2026 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों से सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन…