modi yogi with ayodhya

PM मोदी देखेंगे अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट, CM योगी करेंगे पेश

848 0

अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या (Ayodhya) में मंदिर निर्माण के साथ इस आध्यात्मिक नगरी के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए बनाए जा रहे विजन डॉक्यूमेंट का स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अवलोकन करेंगे। पीएम मोदी द्वारा डॉक्यूमेंट देखने के बाद ही इन योजनाओं पर जमीनी तौर पर काम शुरू होगा। इसकी पुष्टि नगर आयुक्त विशाल सिंह ने की है। सिंह ने बताया कि 25 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजन डॉक्यूमेंट का निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद विकास से संबंधित सभी योजनाओं को रफ्तार मिलेगी।

संत रविदास मंदिर में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टेका मत्था, छका लंगर

कनाडा की कंसलटेंसी कंपनी ली एसोसिएट दो अन्य कंपनियों के सहयोग से अयोध्या(Ayodhya) का विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है। उसका प्रजेंटेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने किया जाएगा। इसके लिए 25 मार्च की तरीख तय है। इसके पीछे प्रधानमंत्री की रामनगरी की विकास योजनाओं में सीधी दिलचस्पी है।

सीएम योगी पीएम मोदी के सामने पेश करेंगे अयोध्या का विजन डॉक्यूमेंट

विशाल सिंह ने बताया कि 25 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या(Ayodhya) का विजन डॉक्यूमेंट दिखाएंगे। जिसके बाद अयोध्या(Ayodhya) के समग्र विकास पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

विशाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में तीनों कंपनियों ने विकास की संभावनाओं को तलाशना शुरू कर दिया है। अयोध्या का विकास कैसे हो इस पर तीनों कंपनियां संभावनाएं तलाश रही है। प्रधानमंत्री मोदी की राम नगरी के विकास योजनाओ में सीधी दिलचस्पी है। इसलिए इन योजनाओं पर बेहद गहन मंथन के साथ प्लान तैयार किया जा रहा है।

वैदिक रामायण सिटी को भी प्लान में किया जाएगा शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या(Ayodhya) को विश्व की सर्वाधिक सुंदर और सुविधा युक्त नगरी के रूप में विकसित करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री की इस इच्छा का बराबर वास्ता भी देते रहते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजन डॉक्यूमेंट की तैयारी को लेकर 23 फरवरी को लखनऊ में आला अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी , जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया था कि अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में स्थापित किया जाना है। इस दौरान उन्होंने दोहराया कि अयोध्या के समग्र विकास में देश के विभिन्न राज्यों के अतिथि गृह और वैदिक रामायण सिटी का प्रावधान भी रखा जाए।

Related Post

CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर मुख्यमंत्री साय के विजन से अमेरिकी राजदूत हुए परिचित

Posted by - January 5, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ आना मेरा सपना था, मैने छत्तीसगढ़ की प्रकृति और यहां के पर्यटन स्थलों, संस्कृति के विषय में बहुत…
CM Dhami

Joshimath Landslide: सीएम धामी ने NTPC निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

Posted by - January 5, 2023 0
देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) जोशीमठ में भू-धसाव (Joshimath landslide) को लेकर गंभीर है। अग्रिम आदेशों तक एनटीपीसी निर्माण कार्यों…
Maha Kumbh

महाकुम्भ एक याद बन गया, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक रहेगी

Posted by - February 28, 2025 0
प्रयागराज: प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) 45 दिनों तक आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का केंद्र बना रहा। करोड़ों श्रद्धालुओं ने यहां…
CS Upadhyay

हिन्दी से न्याय: भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 में बदलाव को लेकर चल रहा देशव्यापी अभियान

Posted by - September 27, 2024 0
आगरा। ‘हिन्दी से न्याय’ इस देशव्यापी-अभियान के नेतृत्व-पुरुष एवम् प्रख्यात न्यायविद् चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (CS Upadhyay) अपने छठवें…