England women's team

इंग्लैंड महिला टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया, 2-0 की अजेय बढ़त

917 0

डुनेडिन। इंग्लैंड महिला टीम (England women’s team)  की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट (नाबाद 72) और नताली स्काइवर (63) के अर्धशतक जमाया है। शुक्रवार को यूनीवर्सिटी ओवल मैदान में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रूक हालीडे के 80 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 60 रन की पारी की मदद से 49.5 ओवर में 192 रन बनाए है। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 37.4 ओवर में तीन विकेट पर 194 रन बनाकर मैच जीत लिया। स्काइवर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।

पिच पर फैसला करना खिलाड़ियों का काम नहीं, बल्कि आईसीसी का है : जो रुट

इंग्लैंड की तरफ से ब्यूमोंट ने 112 गेंदों पर सात चौकों के सहारे नाबाद 72 रन, स्काइवर ने 61 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 63 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज एमी एलेन जोन्स ने 45 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 46 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से जेस कैर ने एक और हालीडे ने एक विकेट लिया है।

न्यूजीलैंड की पारी में हॉलीडे के अलावा कैर ने 28 रन बनाए, जबकि हनाह रोव 45 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की तरफ से स्काइवर ने तीन विकेट, कैथरिन ब्रंट ने दो, सराह ग्लेन ने दो और कैट क्रॉस ने एक विकेट लिया है।

Related Post

CM Dhami

तुष्टीकरण की विरासत को आगे बढ़ा रही है कांग्रेस: धामी

Posted by - April 26, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा के संपत्ति बंटवारे को लेकर…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘हिन्दुत्व का पोस्टर किया रिलीज़

Posted by - September 13, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) से मंगलवार को कैंप कार्यालय में निर्देशक एवं लेखक करण राज़दान ने मुलाक़ात की। इस दौरान…
CM Dhami

पीएम ने सीएम धामी से फोन पर ली बारिश की जानकारी, सहयोग का दिया भरोसा

Posted by - July 10, 2023 0
देहारादून। प्रधामन्त्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से दूरभाष पर बात कर उत्तराखंड में…
PRSI

PRSI देहरादून ने ध्यान और सकारात्मकता पर आधारित सत्र आयोजित किया

Posted by - May 10, 2025 0
देहरादून। पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर द्वारा “सकारात्मक सोच और सजग मन: प्रभावी जनसंपर्क का मूल मंत्र”…