girl commited sucide

मेरठ में युवती ने 13वी मंजिल से कूदकर दी जान

745 0
मेरठ। जिले में एक युवती ने 13वी मंजिल से कूदकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि प्रतियोगी परीक्षा में लगातार असफलता और घर वालों का शादी के लिए प्रेशर युवती को डिप्रेशन में ले गया और उसने मौत को गले लगा लिया।

जानिए  क्या है पूरा  मामला:-

घटना मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र की है, जहां सुपरटेक की निर्माणाधीन बिल्डिंग के 13 वीं फ्लोर से कूदकर युवती ने मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक स्कूटी सवार युवती बिल्डिंग के नीचे पहुंची। मौके पर मौजूद गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन लड़की रोते हुए बिल्डिंग की तरफ चली गई और अचानक कूद गई। युवती के इस कदम से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद गार्ड ने अन्य लोगों को बुलाकर घायल युवती को अस्पताल भिजवाया।

15 मार्च तक बाजार में आ सकती है कोरोना वैक्सीन- CM योगी

हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों की मानें तो युवती ग्रेजुएशन के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। लेकिन पिछले कई बार से असफल होने के कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थी।

वहीं उम्र बढ़ने के कारण उस पर शादी का भी प्रेशर था। लेकिन युवती कुछ बनने के बाद ही शादी करना चाहती थी। ऐसे में डिप्रेशन का शिकार होकर उसने मौत को गले लगा लिया। हालांकि परिजनों ने इस मामले में मृत युवती का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और अपने घर ले गए।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने लखनऊ नगर निगम के नवीन भवन स्थापना हेतु किया भूमि पूजन

Posted by - July 16, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को गोमतीनगर स्थित नगर निगम…
Rajdhani Bus

प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का बिछा जाल, 14 शहरों में दौड़ रहीं 583 इलेक्ट्रिक बसें

Posted by - November 1, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को प्रदूषण रहित और सुविधाओं से लैस पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए गंतव्य तक पहुंचाने के…
CM Yogi

सीएम योगी का तंजः ड्राइविंग सीट पर बैठने के लिए महाअघाड़ी में छीना झपटी

Posted by - November 13, 2024 0
वाशिम/थाणे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को भी महाराष्ट्र दौरे पर रहे। उन्होंने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’…
CM Yogi

उपचुनाव की जीत से विपक्ष भयभीत, 2027 में इससे भी बड़ी होगी भाजपा की विजय : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 29, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को बीजेपी मुख्यालय में आयोजित उपचुनाव में विजयी नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन…