Priyanka Gandi in prayagraj

निषाद समुदाय के समर्थन में प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर किया मदद करने का ऐलान

943 0

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने निषाद समुदाय को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर निषाद समुदाय की मदद की घोषणा की है।

प्रियंका गांधी ने निषाद समुदाय को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर निषाद समुदाय की मदद की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिन निषाद परिवारों की नाव तोड़ी गई है सबको संयुक्त रूप से 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद करेगी।

निषाद समुदाय के समर्थन में ट्वीट

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नदी के असली दावेदार एवं रक्षक निषाद समुदाय के लोग हैं। बसवार, प्रयागराज में यूपी पुलिस के उत्पीड़न के विरुद्ध और निषाद समाज के अधिकारों के लिए हम लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी जिन निषाद परिवारों की नाव तोड़ी गई है सबको संयुक्त रूप से 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद करेगी।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन निषाद समुदाय के अधिकारों के लिए नदी अधिकार यात्रा निकालेंगे। नदी के संसाधनों पर प्राथमिक हक निषादों का इस विचार के साथ बालू खनन के लिए निषादराज कोपरेटिव सोसायटी के गठन की मांग करते हैं।

उन्होंने मांग की है कि सरकार बालू माफिया और बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन की जांच करे एवं श्वेत पत्र जारी कर बताए कि कहां पर किन-किन नदियों में खनन किया जा रहा है।

Related Post

Akshayvat

Mahakumbh: अक्षयवट की पूजा के बिना नहीं मिलता संगम स्नान का फल

Posted by - October 18, 2024 0
प्रयागराज : महाकुंभ-2025 (Mahakumbh) को लेकर योगी सरकार प्रयागराज के तीर्थों का कायाकल्प करने में युद्धस्तर पर जुटी है। श्रद्धालुओं…
Transformers

योगी सरकार की सख्ती का असर, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता में अभूतपूर्व गिरावट

Posted by - June 13, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा अब…
fake medicine

योगी सरकार का सपना होने लगा साकार, दवाओं के निर्माण की ओर अग्रसर हुआ उत्तर प्रदेश

Posted by - April 8, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) की पहल से उत्तर प्रदेश अब दवाओं (Medicines) के निर्माण और क्लिनिकल ट्रायल के क्षेत्र…