PFI Office raid by up stf

हाथरस मामला: PFI के दिल्ली दफ्तर पर छापा, रउफ शरीफ के इनपुट पर UP STF की कार्रवाई

738 0

संगठन के झंडे सहित कई अहम दस्तावेज बरामद
शाहीन बाग कार्यालय में छापेमारी के दौरान संगठन के झंडे सहित कई अहम दस्तावेज यूपी एसटीएफ ने बरामद किए हैं। यह छापेमारी मथुरा के थाना मांट में दर्ज मुकदमे के सिलसिले में की गई है। इस मुकदमे की विवेचना यूपी एसटीएफ कर रही है। छापे की कार्रवाई कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद की गई है।

रउफ शरीफ के निशानदेही पर हुई छापेमारी
यूपी एसटीएफ ने पीएफआई की छात्र इकाई के सदस्य को पकड़ रखा है। उसी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए शाहीन बाग कार्यालय में छापा मारने आई है। पकड़े गए सदस्य रउफ शरीफ को यूपी एसटीएफ ने केरल में गिरफ्तार किया था, जहां से उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।

Kisan Andolan : कृषि कानून के विरोध में किसान ने खेतों में खड़ी गेहूं पर चलाया ट्रैक्टर

रउफ पर दंगे में फंडिंग की व्यवस्था कराने का आरोप
रउफ के खिलाफ यूपी में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने और हाथरस में दंगे के लिए फंडिंग की व्यवस्था कराने जैसे गंभीर आरोप हैं।

Related Post

विलफुल डिफॉल्टरों की ट्रैवल एजेंसी है भाजपा, इस सरकार में केवल भारत को लूटने की सुगमता फली-फूली: कांग्रेस

Posted by - June 24, 2021 0
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भगोड़े विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी की 9,371 करोड़ संपत्ति सरकारी बैंकों को सौंपने के दावे…
cm yogi

अब पात्र परिवारों को घर बैठे मिलेगा पारिवारिक लाभ, सीएम योगी की पहल से बदली व्यवस्था

Posted by - June 13, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश की गरीब एवं असहाय परिवारों को राहत पहुंचाने वाली राष्ट्रीय…