up budget 2021

UP Budget 2021 : राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को बढा सकती है योगी सरकार, जुलाई से DA मिलने की संभावना

786 0
लखनऊ। कोरोना काल  में फ्रीज हुए राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) योगी सरकार जुलाई 2021 से बहाल कर सकती है। 22 फ़रवरी को पेश होने बजट (UP Budget 2021) में सरकार मूल वेतन में 30 फ़ीसदी महंगाई भत्ते व महंगाई राहत का अनुमान लगाते हुए प्रावधान कर सकती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला सोमवार को बजट पेश होने से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में होगा। इसके अलावा करोनकाल में स्थगित महंगाई भत्ते का एक जनवरी 2020 से जून 2021 तक की अवधी का भुगतान नहीं होगा।

सूत्रों के अनुसार योगी (Cm Yogi) तरकार के आखिरी बजट में ही जुलाई तक महंगाई की दरों का आकलन कर बजट में इसके लिए प्रावधान करने पर सहमति बन गई है। बता दें कोरोना महामारी की वजह से 24 अप्रैल 2020 को सरकार ने जनवरी 2020 से जनवरी 2021 तक डीए में वृद्धि न करने का फैसला किया था।  साथ ही कहा गया था जब जुलाई 2021 में भुगतान पर फैसला होगा तो मौजूदा महंगाई को आकलित कर उसे शामिल किया जाएगा।

तो बढ़ जायेगा 13 से 15 फ़ीसदी वेतन

जिस वक्त सरकार ने डीए पर रोक लगाई थी उस वक्त 17 फ़ीसदी के साथ भुगतान हो रहा था।  अगर सरकार जुलाई 2021 में संचयी वृद्धि को शामिल करते हुए 30-32 प्रतिशत डीए भुगतान करती है तो कर्मचारियों के वेतन में 13 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

बता दें जिस वक्त डीए को फ्रीज किया गया था, उस वक्त सरकार ने बताया था कि इससे आठ हजार करोड़ की बचत होगी।  अगर अब वृद्धि के साथ भुगतान होता है तो 10 से 12 हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Related Post

cm yogi

बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्राणी उद्यानों में कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरती जाए: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - August 13, 2025 0
लखनऊ। H5 एवियन इंफ्लुएंजा (Bird Flu) के संभावित खतरे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…
Those who commit sins against Sambhal will be punished: CM Yogi

सनातन धर्म के पवित्र स्थलों को अपवित्र करने वालों को चुकानी पड़ेगी कीमत : मुख्यमंत्री

Posted by - August 7, 2025 0
संभल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को संभल जिले के बहजोई में ₹659 करोड़ की 222 विकास परियोजनाओं…
CM yogi adityanath

…तो जल्द होगी यूपी के सरकारी विभागों में 50 हजार पदों पर भर्ती

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ।  यूपी के सरकारी विभागों में रिक्त करीब 50 हजार पदों पर जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी। मुख्यमंत्री योगी…