Bsp chief mayawati

CAA के विरोध के दौरान दर्ज केस वापस लेने पर बसपा मुखिया का तमिलनाडु सरकार पर तंज

697 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बाद अब तमिलनाडु सरकार ने भी कोरोना संक्रमण काल के दौरान लॉकडाउन का उललंघन करने वाले के खिलाफ दर्ज केस को वापस लिया है। तमिलनाडु सरकार तो उत्तर प्रदेश सरकार के एक कदम आगे है। तमिलनाडु सरकार के इस फैसले को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सराहने के साथ ही तंज भी कसा है। मायावती ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को भी सलाह दी है।

अखिलेश यादव ने CM योगी आदित्यनाथ को बताया बाहरी मुख्यमंत्री

तमिलनाडु सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लम्बे लॉकडाउन के उल्लंघन के साथ नागरिकता कानून (CAA) के विरूद्ध आंदोलन के दौरान दर्ज दस लाख केस वापस लेने की घोषणा की है।

बहुजन समाज पार्टी ने तमिलनाडु सरकार के इस फैसले पर तंज कसा है। मायावती ने कहा चुनावी लाभ वाला के लिए ही सही किन्तु यह फैसला उचित। इससे निर्दोषों को राहत मिलने के साथ कोर्ट पर भी भार काफी कम होगा।इसके साथ ही मायावती ने कहा बीएसपी की यह मांग है कि उत्तर प्रदेश में भी इसी प्रकार के लाखों लम्बित पड़े मामलों से लोग काफी दुखी व परेशान हैं। अत: उत्तर प्रदेश सरकार को भी इनके मुकदमों की वापसी के सम्बंध में सहानुभूतिपूर्वक विचार जरूर करना चाहिए ताकि लाखों परिवारों को राहत व कोर्ट-कचहरी से मुक्ति मिल सके।

मायावती ने इसको लेकर ट्वीट किया है कि तमिलनाडु सरकार ने लम्बे चले कोरोना लॉकडाउन व नए नागरिकता कानून (CAA) के विरूद्ध आंदोलनों के दौरान दर्ज दस लाख मुकदमे वापस लेने की घोषणा की है। चुनावी लाभ के लिए ही सही किन्तु यह फैसला उचित। इससे निर्दोषों को राहत मिलने के साथ कोर्ट पर भी भार काफी कम होगा।

 

Related Post

CM Yogi listened problems in Janta Darshan

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, इलाज में मदद को जाएगा डीएम का फोन

Posted by - May 15, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्रों…
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस फैसले की आंशका के मद्देनजर सरकार सतर्क व सावधान : योगी

Posted by - March 14, 2020 0
वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस फैसले की आंशका के मद्देनजर सरकार सतर्क व सावधान…
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
एसटीएफ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह का रविवार को ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। राजेश 47 वर्ष के थे। 2000 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश सिंह पीपीएस एसोसिएशन के महासचिव भी थे। वे लखनऊ में कई सर्किल में सीओ रहे। मूल रूप से अमेठी के रहने वाले राजेश पुलिस मुख्यालय में एडीजी कानून व्यवस्था के स्टाफ अफसर भी रह चुके हैं। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव राजेश को एसटीएफ मुख्यालय में सलामी भी दी गई। उनका अंतिम संस्कार गृह जिले अमेठी में किया गया। राजेश के निधन पर डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश, पीपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।  
CM Yogi

सुनियोजित विकास के लिए गठित होगा शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण

Posted by - June 24, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शाहजहांपुर (Shahjahanpur) के दीर्घकालिक सुनियोजित विकास के लिए शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के गठन…