…तो प्रियंका गांधी यमुना में भी लगाएंगी डुबकी, संतों से लेंगी आशीर्वाद

1090 0

मथुरा।  प्रयागराज की तर्ज पर श्रीकृष्ण की नगरी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यमुना में डुबकी लगाएंगी। वह 23 फरवरी को मथुरा आ रही हैं। इस दौरान वह यमुना में स्नान कर ब्रज के मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन करेंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा 23 फरवरी को मथुरा में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। महापंचायत में जाने से पहले वह वृंदावन कुंभ में जाएंगी, वहां पर साधु-संतों से आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगी। इस दौरान वह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने भी जा सकती हैं। कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मथुरा के तीन धार्मिक स्थलों के नाम मांगे हैं, जिनमें वृंदावन का नाम सबसे ऊपर दिया गया है।

विगत दिनों प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंची थीं, जहां उन्होंने गंगा में स्नान किया था। इसे लेकर वह सोशल मीडिया पर छाई रहीं थीं। 23 फरवरी को मथुरा के पालीखेड़ा में किसानों के मुद्दे को लेकर वह किसान महापंचायत में हिस्सा लेंगी। प्रियंका गांधी के मथुरा आने से पहले कांग्रेस नेताओं से ब्रज के तीन धार्मिक स्थलों की जानकारी मांगी गई थी।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ब्रज के धार्मिक स्थलों में सबसे ऊपर वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर, दूसरे पर कुंभ में यमुना स्नान और तीसरा नाम मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर का भेजा है। कांग्रेस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी को वृंदावन और वहां चल रहे कुंभ के बारे में सर्वाधिक जानकारी दी गई है। प्रयागराज की तर्ज पर वृंदावन में यमुना किनारे चल रहे कुंभ में प्रियंका गांधी के यमुना में डुबकी लगाने की संभावना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव 23 फरवरी को किन धार्मिक स्थलों पर जा सकतीं, उनकी जानकारी मांगी थी, जोकि पार्टी द्वारा दे दी गई है। स्थानों का चयन प्रियंका गांधी को करना है।

प्रियंका गांधी के आने से पहले ही कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी की टीम संभावित स्थलों का दौरा कर चुकी है। इतना ही नहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखने वाली स्पेशल टीम भी गोपनीय तरीके से स्थलों का निरीक्षण कर चुकी है, टीम ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेज दी है।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने डेंगू पीड़ितों से मिलकर जाना हाल-चाल, शीघ्र स्वस्थ होने की दी शुभकामनाएं

Posted by - November 2, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) और लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने…
CM Yogi

योगी ने विकास प्राधिकरणों से कहा- माफियाओं की भूमि पर बनाएं गरीबों का आशियाना

Posted by - June 30, 2023 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज की तर्ज पर राज्य के सभी विकास प्राधिकरणों से…
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा-विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगी 3500 जोड़ों की शादियां

Posted by - March 18, 2021 0
लखनऊ। सामूहिक विवाह योजना (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna)  के तहत राजधानी लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में आज 3500 जोड़े…