Sara Ali Khan

ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए सारा अली खान ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो

1607 0

मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी अक्ल दांत निकलवाती नजर आ रही हैं। साथ ही वह हिंदी में मजेदार कमेंट्री भी कर रही हैं। इस दौरान उन्हें निकलवाने शब्द नहीं मिल रहा है। इसके चलते वह संघर्ष भी करती नजर आ रही है और इसमें वह काफी मजेदार भी लग रही हैं।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Sara Ali Khan (@saraalikhan95) द्वारा साझा की गई पोस्ट

 

सारा अली खान (Sara Ali Khan)  ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए देखा जा सकता है। वह अपने दांत निकलवाने अस्पताल आई हुई हैं। वह हिंदी में कमेंट्री करने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि हिंदी में उन्हें निकलवाने शब्द का लिए जूझना पड़ रहा है। उन्होंने सर्जरी के बाद प्रशंसकों को अपनी अपडेट भी दी।

प्रियंका गांधी ने मौनी अमावस्या पर प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी

वीडियो में सारा अली खान (Sara Ali Khan)  कह रही है, नमस्ते दर्शकों, सॉरी मैं इतने अच्छे से बात नहीं बोल पा रही हूं। मुझे हमारे हर सेंटेंस में हंसी आ रही हैै। डॉक्टर शेट्टी हमारे साथ है। वह हमारे ज्ञान दांत को उद्घाटन बोलने वाली थी। मुझे लगता है, यह सही शब्द नहीं है। इसका अर्थ लांच करना है, जबकि मुझे निकलवाने का अर्थ चाहिए। इस पर वह डॉक्टर से सलाह लेती हैं। तब सारा कहती हैं, उखाड़ने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज की योजना यही है। आज मैंने अपने मां के साथ कुछ खाया था। इसके बाद ऐसा लग रहा है कि वह बेहोश हो गई।

सारा अली खान प्रोसीजर खत्म होने के बाद एक बार फिर बोलती हुई नजर आ रही हैं। सारा अली खान कहती है, नमस्ते दर्शकों हमारा सर्जरी हो गया। सब कुशल मंगल है। इसके बाद वह डॉक्टरों और उनकी टीम का आभार व्यक्त करती है। सारा अली खान ने हाल ही में फिल्म कुली नंबर वन से अपना डिजिटल डेब्यू भी किया है। इसमें वह वरुण धवन के साथ नजर आई थी। सारा अली खान जल्द आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार और धनुष की अहम भूमिका होगी।

Related Post

19 साल पहले बड़े परदे पर यह ऐक्ट्रेस आईं थी नजर, अब दिखा ये अंदाज

Posted by - November 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। युवाओं की पसंदीदा अभिनेत्री बन चुकीं मशहूर अदाकारा क्रिस्टीन स्टुअर्ट को लेकर अगले हफ्ते भारत में रिलीज होने…
lata mangeshkar

लता मंगेशकर ने अपने हॉस्पिटलाइज होने की अफवाहों का किया खंडन,ट्वीट कर कहा- मैं बिलकुल स्वस्थ्य हूं

Posted by - December 14, 2018 0
मुंबई। बॉलीवुड के सेलेब्रिटीज़ की तबियत को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अफवाहों का सिलसिला जारी है जिसपे समय समय…