उ.प्र.राज्य सड़क परिवहन निगम में लगा कर्मचारियों के लिए स्वास्थय शिविर

1594 0

उ.प्र.राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक, धीरज साहू , के निर्देशानुसार इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन के सहयोग से सड़क सुरक्षा माह में परिवहन निगम के समस्त डिपोज में चरणबद्ध तरीके से 20 फ़रवरी तक तक चालकों एवं अन्य कार्मिकों के लिए स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर लगाये जा रहे हैं।
इसी क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के अन्तर्गत आज दिनांक 03.02.2021 को परिवहन निगम लखनऊ क्षेत्र के कैसरबाग डिपो के कार्यशाला में आई.ओ.सी.एल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद चालकों और कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

लाजवाब फीचर्स के संग बहुत काम क़ीमत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M02

डाक्टरों की टीम ने कार्मिकों का आँख, कान एवं सामान्य फिटनेस का परीक्षण एवं चिकित्साकीय सलाह प्रदान की। इस दौरान जयदीप वर्मा, मुख्य प्रधान प्रबन्धक एवं इण्डियन ऑयल के वरिष्ठ प्रबन्धक एच.यू. खान ने उपस्थित चालकों व कार्मिकों को सड़क सुरक्षा एवं संरक्षण क्षमता महोत्सव की शपथ दिलाई एवं पेट्रोलियम पदार्थो के व्यर्थ उपयोग को रोकने के लिए जागरूक भी किया।

लक्खीमपुर की प्रियांशी बनी पी.सी.एस.

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबन्धक, स्टाफ ऑफिसर, प्रबन्ध निदेशक, परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबन्धक लखनऊ क्षेत्र, सेवा प्रबन्धक लखनऊ क्षेत्र उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक कैसरबाग एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक अवध डिपो मौजूद रहे।

Related Post

निर्भया केस

निर्भया केस: दोषी मुकेश और विनय की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज, 22 को होगी फांसी

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी विनय शर्मा और मुकेश द्वारा दायर क्यूरेटिव…
Ram

रामोत्सव 2024: मुख्यमंत्री 14 जनवरी को अयोध्या से करेंगे स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Posted by - January 11, 2024 0
लखनऊ। प्रतिवर्ष जिस प्रकार दीपावली से पहले हम साफ सफाई और रंग रोगन के बाद अपने अपने घरों को आकर्षक…
बाइक चेक करने के बहाने गाड़ी कर देता था पार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाइक चेक करने के बहाने गाड़ी कर देता था पार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - March 2, 2021 0
ओएलएक्स वेबसाइड के जरिए वाहन विक्रेता को ठगने वाले जालसाज को पारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित वेबसाइड के…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि

Posted by - February 13, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखण्ड ज्योर्तिमठ के अन्तर्गत बद्रीनाथ धाम में यूकाडा…