AKTU

एकेटीयू का 18 वां दीक्षांत समारोह, 16 जनवरी को

1514 0

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU ) का 18 वां दीक्षांत समारोह 16 जनवरी को प्रातः 11 बजे से विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल विहारी वाजपेई बहुउद्देशीय सभागार आयोजित किया जाएगा। यह समारोह यूपी की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा।

समारोह में पर्यावरणविद् पद्मश्री व पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित अनिल प्रकाश जोशी बतौर मुख्य अतिथि मंचासीन रहेंगे। पर्यावरणविद् अनिल प्रकाश जोशी को डी एस सी की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

90 पीएचडी छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। कुल 65 मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की बीटेककी छात्रा श्रृष्टि सिंह को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की बीटेक की छात्रा ऋतू वर्मा को कमल रानी मेडल प्रदान किया जायेगा। साथ सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के 2 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।

अमितााभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ की शूटिंग पूरी की, रिटायर होने का किया ऐलान

इस दौरन 55181 छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपाधि प्रदान की जाएगी। AKTU  के पूर्व छात्र नीरज सरन श्रीवास्तव को डिस्टेंगविस एल्युमिनाई अवार्ड प्रदान किया जायेगा। नीरज सरन श्रीवास्तव विश्वविद्यालय के सम्बद्ध संस्थान एकेजीईसी, गाजियाबाद से 2005 से 2009 बैच में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक की पढ़ाई कर वर्ष 2009 में विवि से उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में नीरज सरन टोरेन्टो, यूएसए में डीटीएल लैब्स के को-फाउंडर एवं सीटीओ हैं।

समारोह में मंच पर AKTU के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा राधा एस चौहान, विश्वविद्यालय के कुलसचिव नन्द लाल सिंह प्रतिकुलपति प्रो. विनीत कंसल, विद्या परिषद् एवं कार्य परिषद् के सदस्य व डीन उपस्थित रहेंगे।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 18 वें दीक्षांत समरोह के अवसर पर 15 जनवरी, 2021 को विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में सायं 3 बजे पूर्वाभ्यास किया जायेगा| इस दौरान दीक्षांत समारोह की समय सारणी के अनुरूप विभिन्न क्रियाओं का पूर्वाभ्यास किया जायेगा।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की 63वीं बैठक गुरूवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस दौरान विश्वविद्यालय के 18 वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी पाठ्यक्रम के 90 शोधार्थियों को उपाधि प्रदान किये जाने की संस्तुति की गयी। साथ पर्यावरणविद् पद्मश्री व पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित अनिल प्रकाश जोशी को डीलिट् की मानद उपाधि प्रदान किए जाने की संस्तुति प्रदान की गयी। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नीरज सरन श्रीवास्तव को डिस्टेंगविस एल्युमिनाई अवार्ड प्रदान किये जाने पर अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक के दौरान परीक्षा समिति की 68 वीं बैठक के कार्यवृत्त पर अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही विवि परिसर में स्थित लाइब्रेरी की सुविधा वाह्य आगंतुकों को प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आईआईटी, कानपुर पद्मश्री प्रो. मनीन्द्र अग्रवाल, आईआईटी, रुड़की के प्रो. सुनील बाजपेई, विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. विनीत कंसल, कुलसचिव नन्द लाल सिंह, वित्त अधिकारी जीपी सिंह, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार, यूपीटीटीआई, कानपुर के निदेशक प्रो. मुकेश सिंह, एआईटीएच, कानपुर की निदेशक प्रो. रचना अस्थाना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Post

भाजपा अब वफादार नहीं रही, पार्टी के लोग तोड़-फोड़ की बातें कर रहे, पार्टी का अंत निकट- सामना

Posted by - August 2, 2021 0
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रसाद लाड द्वारा शिवसेना भवन को गिराने वाले बयान पर शिवसेना आगबबूला है। इस…
Noida International Airport

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

Posted by - March 29, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से वर्ष 2017 के बाद…
CM Yogi observed the conservation work of manuscripts

दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए हरसंभव सहयोग देगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री

Posted by - August 29, 2025 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्थित राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (National Manuscript Mission) के…