Rupee

रुपया 15 पैसे लुढ़ककर 73.17 रुपये प्रति डॉलर रहा

1383 0

मुंबई। बैंकों की ओर से डॉलर की मांग आने से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया (Rupee) मंगलवार को 15 पैसे लुढ़ककर 73.17 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले कारोबारी दिवस भारतीय मुद्रा नौ पैसे की मजबूती के साथ 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर खुला, लेकिन इसके बाद पूरे दिन दबाव में रहा। बैंकों की ओर से डॉलर की मांग अधिक रहने से यह 73.27 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया।

भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई के लिए शुरू किया ये पोर्टल

अंत में गत दिवस की तुलना में 15 पैसे लुढ़ककर 73.17 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबारियों ने बताया कि रिजर्व बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों के माध्यम से डॉलर की खरीद की जिससे रुपया दबाव में रहा।

Related Post

uniform civil code

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर धामी सरकार का बड़ा कदम, ड्राफ्टिंग कमेटी का किया गठन

Posted by - May 28, 2022 0
देहरादून। यूनिफॉर्म सिविल कोड ( Uniform Civil Code) को लेकर धामी सरकार (dhami government) ने बड़ा फैसला लिया है। यूनिफॉर्म सिविल…
Dr Suresh Kumar

कोरोने का कहर: युवा, बच्चे और गर्भवती महिलाओं के आ रहे हैं ज्यादा केस

Posted by - April 7, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली जैसे बड़े शहरों में हॉस्पिटल बेड्स को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है। इनके अलावा पुणे,…