Deepika Padukone

सोशल मीडिया पर फिर एक्टिव हुईं दीपिका पादुकोण, जारी किया AUDIO

1242 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने नए साल के मौके पर पहले अपने तमाम फैन्स को मायूस करने का काम किया। उन्होंने एक झटके में अपने सारे इंस्टा पोस्ट और ट्वीट डिलीट कर डाले।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  के इस एक्शन से उनके फैन्स हैरान रह गए। जो सेलेब सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव हो, जिसके करोड़ों में फैन्स हों, उसका यूं सबकुछ डिलीट करना समझ से परे लगा।

लेकिन अब उन तमाम फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है। दीपिका पादुकोण दोबारा सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने दोनों ट्विटर और इंस्टाग्राम पर नए साल के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है।

वीडियो के जमाने में एक्ट्रेस ने अपनी आवाज के जरिए फैन्स के नाम एक संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक 30 सेकेंड के ऑडियो में दीपिका ने सभी को नए साल की बधाई दी है।

आगत का स्वागत : न तो कोई सभा होगी और न ही जुलूस निकलेगा

इस आडियो में वे कहती सुनाई दे रही हैं- आप सभी का मेरा ऑडियो डायरी में स्वागत है जहां मैं अपने विचार आपके सामने रखूंगी। ये बात आप सभी मानेंगे कि साल 2020 अनिश्चितताओं से भरा रहा, लेकिन मेरे लिए ये साल काफी कुछ सीखने वाला भी रहा है।

दीपिका आगे कहती हैं कि मेरे लिए 2020 कृतज्ञता व्यक्त करने वाला साल भी रहा है। अब 2021 के लिए मैं बस यहीं कह सकती हूं कि आप सभी स्वस्थ रहें और आपके मन को शांति मिले। आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं।

बता दें कि अब जितनी तेजी से खबर फैली थी कि दीपिका ने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर लिए हैं, अब उतनी ही तेजी से उनका ये ऑडियो भी वायरल हो गया है। एक्ट्रेस के सभी फैन्स अब खुश नजर आ रहे हैं। अटकलें ऐसी भी हैं कि एक्ट्रेस कोई नई ऑडियो सीरीज शुरू कर सकती हैं।

कुछ फैन्स ऐसे भी हैं जो दीपिका के इस फैसले को पीआर से प्रेरित बता रहे हैं। उनकी नजरों में ये सुर्खियों में आने के लिए लिया गया एक पीआर स्टंट है। अब असल वजह क्या रही होगी, ये तो खुद दीपिका ही बता पाएंगी?

Related Post

Durgamati

फिल्म ‘दुर्गामती’ का ट्रेलर लांच, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Posted by - November 25, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दुर्गामती: द मिथ (Durgamati: the Myth)’ का ट्रेलर बुधवार…
अक्षय कुमार

एक्ट्रेस को चुसा हुआ आम न होकर हरा-भरा होना चाहिए ऐसा कहने पर ट्रोल हुए अक्षय

Posted by - October 19, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। जहां बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर चर्चा में हैं।…

बर्थडे स्पेशल: बोल्ड गर्ल कुरैशी की जिदंगी में बेहद ही खास दिन, इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

Posted by - July 28, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। हुमा कुरैशी की जिदंगी में बेहद ही खास दिन है।आज यानी रविवार को वह अपना 33 वां बर्थडे…

लता मंगेशकर की आवाज से तुलना होने वाली महिला ने दिया अनुराधा पौडवाल को भी टक्कर

Posted by - August 27, 2019 0
लखनऊ डेस्क। लता मंगेशकर की आवाज से तुलना होने वाली रानू मंडल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। यहां…