lunar eclipse

साल 2020 के आखिरी चंद्र ग्रहण का ऐसा होगा भारत पर असर

1541 0

नई दिल्ली। साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण ( lunar eclipse) 30 नवंबर को है। चंद्रग्रहण को खुली आंखों से देखा जा सकता है। चंद्रग्रहण के बाद अगले महीने यानी दिसंबर में 14 तारीख को सूर्य ग्रहण लगेगा।

इन दोनों खगोलीय घटनाओं को भारत के अलावा दुनिया के अन्य देशों में देखा जा सकेगा। इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। हालांकि दुनिया के अन्य हिस्से में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण लगने से आस्थावान लोग सूतक काल मानकर कोई भी शुभ काम नहीं करते हैं।

सेल्फ मेड अमीरों की लिस्ट देविता सर्राफ शामिल,जानें सफलता का राज

ज्योतिष विज्ञान में यह भी माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कामों से परहेज करना चाहिए और कुछ काम इस दौरान करने से अच्छा फल मिलता है। आइए जानते हैं कि भारत में इस चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ने वाला है?

भारत पर ऐसा होगा चंद्र ग्रहण का असर

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण है। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। हिंदू धर्म शास्त्रों में, उपछाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं कहा गया है। इसीलिए साल के इस आखिरी चंद्र ग्रहण का कोई सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दौरान किसी तरह का काम निषेध नहीं होगा। लेकिन नक्षत्र और राशि में प्रवेश से राशि से सम्बंधित लोगों का इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लग रहा है। इसलिए इस राशि के लोगों को ग्रहण काल में थोड़ा सावधान रहना होगा अन्यथा तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।

Related Post

Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में घोड़ा खच्चर संचालन से 40 करोड़ रुपए, हेली सेवाओं ने किया 35 करोड़ का व्यापार

Posted by - June 1, 2025 0
उत्तरकाशी। श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वावलंबन का दिया संदेश

Posted by - November 13, 2025 0
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) अपने एक दिवसीय चंपावत भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को टनकपुर पहुँचे। उन्होंने राष्ट्र…

जज की मौत मामले में SC ने CBI को लिया आड़े हाथ, कहा- जांच एजेंसियां शिकायत पर गौर ही नहीं करती

Posted by - August 6, 2021 0
झारखंड के धनबाद में जिला और सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद को कथित तौर पर ऑटो से कुचलकर मारने के मामले…
रेपो रेट

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी खबर : RBI ने घटाया GDP का अनुमान, रेपो रेट यथावत

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक का गुरुवार को एलान हुआ। इसमें…