fenugreek chicken

जब डिनर में होगा मेथी चिकन तो सर्दियों का मजा होगा दोगुना, नोट करें रेस्पी

1414 0

नई दिल्ली। नॉन-वेज के शौकीन लोग चिकन को कई तरह से बनाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन आज हम जो रेसिपी आपको बता रहे हैं। वह बनने में बेहद आसान होने के साथ स्वादिष्ट भी है। इस रेसिपी में चिकन के टुकड़ों को मेथी की पत्तियों और खुशबूदार मसालों में पकाया जाता है। तो देर किस बात की सर्दियों में डिनर पर बनाएं ये टेस्टी मेथी चिकन (fenugreek chicken) । आइए जानते हैं क्या है रेसिपी?

मेथी चिकन (fenugreek chicken) बनाने के लिए सामग्री-

चिकन के छोटे टुकड़े

मैरीनेशन के लिए

-2 टी स्पून लहसुन का पेस्ट
1 टी स्पून अदरक का पेस्ट
-1 टी स्पून नमक
-स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
-1 नींबू का रस
-1 बड़ी इलाइची
-3-4 हरी इलाइची
-एक चुटकी जावित्री
-1 तेजपत्ता
-2 लौंग
-2 टेबल स्पून लहसुन पेस्ट
-2 टी स्पून अदरक पेस्ट
-एक कप पानी में भीगी हुई कसूरी मेथी
-1 कप दही
-4 टमाटर कटे हुए
-4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
-पानी

मेथी चिकन (fenugreek chicken)  को मैरीनेट करने का तरीका-

मेथी चिकन बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिला लें। अब इसमें चिकन के टुकड़े डालकर हाथ से अच्छे से मिलाकर 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

अब एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी डालकर उसमें लंबे कटे प्याज गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब ये प्याज निकालकर अलग रख दें। अब दही का मिश्रण बनाने के लिए एक कप दही में थोड़ा सा नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को अच्छे से मिलाकर एक तरफ रख दें। बेस तैयार करने के लिए एक पैन में दालचीनी, बड़ी इलाइची, हरी इलाइची, जावित्री, तेजपत्ता और लौंग डालें। जब इनकी महक आने लगे तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।

प्रेम में धोखाधड़ी रोकने में समर्थ है योगी सरकार

अब इसमें कसूरी मेथी का पानी डालकर 2 मिनट के लिए तब तक पकाएं जब तक इसमें से महक न आने लगें। अब इसमें दही का मिश्रण डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं। इसमें कटे हुए टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक की पैन के किनारे पर तेल न आ जाएं। अब इसमें प्याज का पेस्ट, हरी मिर्च डालकर 1 मिनट के लिए भूनें। अब इसमें थोड़ा सा पानी डालते हुए इसमें मैरीनेटिड चिकन भी डाल दें। चिकन पूरी तरह पकने पर इसे रोटी के साथ सर्व करें।

Related Post

President honored Rajnandgaon with two National Water Awards

जल संरक्षण का राष्ट्रीय मॉडल बना राजनांदगांव: राष्ट्रपति ने दो राष्ट्रीय जल पुरस्कारों से किया सम्मानित

Posted by - November 18, 2025 0
राजनांदगांव। जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी में अपने नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए राजनांदगांव जिले ने मंगलवार को राष्ट्रीय पटल पर…

उत्तराखंड: चार धाम में से तीन धामों के कपाट बंद, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

Posted by - November 5, 2019 0
देहरादून। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चार धाम में से तीन धामों के कपाट बंद हो चुके हैं। इस बार…
AMIT SHAH IN KRELA

केरल: कांग्रेस का मतलब ‘कंफ्यूज पार्टी’, विकल्प देख रही जनता-अमित शाह

Posted by - March 24, 2021 0
केरल /(त्रिप्पुनिथुरा) । केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को केरल के त्रिप्पुनिथुरा में…