जानें क्या कहता है इन 5 राशियों का आज का राशिफल

1032 0

लाइफस्टाइल डेस्क.   जानें ज्योतिष के अनुसार आज ग्रहों की परिस्थितियां क्या कहती है और आपके जीवन में कौन-कौन से बदलाव की उम्मीद है.

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: नवमी तिथि क्षय।

KBC 12: झारखंड की नाजिया नसीम बनीं सीजन की पहली करोड़पति

मेष

कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं. मेहनत ज्यादा हो सकती है. जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर फैसला लें. किसी काम या बात में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है. सेहत को लेकर सावधान रहें. आज आप नया व्हीकल या मोबाइल खरीदने का मन बना सकते हैं. पैसे और सेविंग के मामले में दूर स्थान के किसी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं. निवेश या खर्चे को लेकर भी बातचीत हो सकती है. पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा. दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रखेगा.

वृषभ

आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. नौकरी और बिजनेस में भी फायदा बढ़ेगा. इन्क्रीमेंट होगा. सेहत के मामले में बिलकुल लापरवाह न रहे वरना आलस्य के साथ-साथ मोटापे में भी वृद्धि हो सकती है.व्यापारी अपने बिज़नेस से अच्छा लाभ कमा सकते हैं. बिज़नेस में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं. लाभ कमाने के लिए आप जो प्रयास करेंगे वे सफल रहेंगे. वैवाहिक जीवन के लिए यह समय ठीक-ठाक नज़र आ रहा है. आपके रिश्तों में ख़ुशियाँ बढ़ने के आसार हैं.

मिथुन

घोर पराक्रमी बने रहेंगे. यह पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा. व्‍यवसायिक स्थिति अच्‍छी होगी. भाइयों और मित्रों का साथ होगा. स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम, व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं. लाल वस्‍तु का दान करें.शादी-विवाह से संबंधित कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी.युवाओं को जॉब में कैरियर संबंधी समाचार मिलेगा.दांपत्य संबंधों में यदा-कदा तनाव की स्थिति बन सकती हैं.अध्यात्म तथा नैतिकता से जुड़े मामलों पर आपका विशेष ध्यान रहेगा.

सिंह

आज धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्तता रहेगी.भाइयों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे.कारोबारी हालात सुधरेंगे. व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना बनाई हैं, उनमें छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी परंतु आप पूर्ण करने में सफल रहेंगे.माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.इस बात का ध्यान रखें कि दूसरों के मुद्दों में टांग ना अड़ाएं, अन्यथा आपका अपमान हो सकता है.पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी.

कन्या

आज बिजनेस और नौकरी के बड़े मामलों पर कुछ फैसले हो सकते हैं या प्लानिंग भी बन सकती हैं. पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है. आमदनी बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं. आज आप नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है. प्रेमियों के लिए समय अच्छा हो सकता है. महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है. नौकरी में बदलाव और पदोन्नति की संभावना है. आज आप किसी को बिना मांगे राय देने से बचें. आपकी सेहत में पहले से थोड़ा सुधार भी हो सकता है.

Related Post

शर्मिष्ठा मुखर्जी

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली कांग्रेस मीडिया प्रमुख से दिया इस्तीफा

Posted by - February 14, 2019 0
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार रही…

रिचर्ड मैडेन: ‘बॉडीगार्ड’ के लिए जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड

Posted by - January 7, 2019 0
लॉस एंजेलिस। मशहूर कॉमेडियन एक्ट्रेस कैरल बर्नेट जिन्होंने दशकों तक दर्शकों को खूब हंसाया है उन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह…
corona in India

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख के पार, रिकॉर्ड 11458 नये मामले

Posted by - June 13, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति गंभीर हाेती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोराेना संक्रमण…