मुकेश खन्ना ने महिलाओं के बाहर निकलकर काम करने पर दिया ये विवादित बयान!

1372 0

मनोरंजन डेस्क.   शक्तिमान फेम टीवी एक्टर मुकेश खन्ना हमेशा किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंसे रहते हैं. द कपिल शर्मा पर ना जाने से शुरु हुआ विवादों का सिलसिला अभी तक जारी है. हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार की आनी वाली फिल्म लक्ष्मी के टाइटल पर भीआपत्ती जताते हुए कहा था कि फिल्म का टाइटल काफी विवादित है जो पहले ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ था. अब सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है जिसमे उन्होंने #MeToo पर अपने विचार रख रहे हैं. जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं.

सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी को न होने दे कमजोर, फॉलो करे ये 5 टिप्स

#MeToo पर मुकेश खन्ना का आपत्तिजनक बयान

एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने कहा कि, महिलाओं का घर से बाहर निकल काम करना ही समस्या की जड़ है . साथ ही उन्होंने अपने इस बयान को मी टू मुहिम के साथ जोड़ दिया है. वे कहते हैं- ‘मीटू जैसे मुद्दे तब उठना शुरू हुए हैं जब महिलाओं ने रसोई घर छोड़ना शुरू कर दिया. घर को छोड़कर उन्होंने बाहर जाकर काम करना शुरू कर दिया. मुकेश का मानना है कि औरत की रचना अलग होती है और मर्द की अलग होती है. उन्होंने आगे कहा हैं कि, ‘औरत का काम है घर संभालना, जो मैं कभी कभी बोल भी जाता हूं. परेशानी कहां से शुरू हुई है मीटू की जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया. अब औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाने की बात करती हैं.’

आगे मुकेश खन्ना का मानन है की ‘औरतों के बाहर निकलने से सबसे ज्यादा वो बच्चा सफर करता है जिसे अपनी मां से दूर होना पड़ता है. वो बच्चा एक आया के साथ रहने को मजबूर होता है. उसके साथ बैठकर क्योंकि सांस भी कभी बहू थी जैसे सीरियल देखता है.’

 सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

अपने इस आपत्तिजनक बयान के बाद मुकेश खन्ना को लोग सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल कर रहे है. सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना के इस वीडियो पर बवाल खड़ा हो गया है. ये वीडियो हालाकि पुरानी है लेकिन उनके ये विचार लोगों को बिलकुल नही पसंद आ रहे. कई ऐसे यूजर भी हैं जो कह रहे हैं कि शक्तिमान तो असल जिंदगी का किलविश निकला. वहीं कई ऐसे भी हैं जो मुकेश खन्ना के सभी सीरियल-शोज को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं. देखते है की  मुकेश खन्ना अब इसपर क्या प्रतिक्रिया करेंगे.

Related Post

राम मंदिर भूमि पूजन Ram Mandir Bhumi Poojan

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना साकार, भूमि पूजन संपन्न

Posted by - August 5, 2020 0
अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिये पीएम मोदी ने बुधवार को…
अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

Posted by - March 30, 2021 0
दो सगे भाईयों ने लखनऊ से एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में ले जाकर हत्या कर दी पुलिस ने शव उन्नाव के मौरावां क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद कर लिया बीते शनिवार से अधिवक्ता लापता थे, पुलिस तलाश में लगी थी। पुलिस ने इस बारे में छानबीन में पता चला कि अधिवक्ता को उसके ही पड़ोसी अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।मामला कैसरबाग थानाक्षेत्र के लालकुंआ, मकबूलगंज इलाके का है। यहां से अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग बीते शनिवार को उनके भाई मयंक ने अपहरण की आशंका जताते हुए कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही पड़ताल में लगी थीं। इस बीच रविवार को नितिन का शव उन्नाव जनपद के मौरावां क्षेत्र के पिसंदा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्नाव पुलिस की सूचना पर मयंक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में पता चला कि नितिन को उनके पड़ोस में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल और उसका भाई विपिन अग्रवाल अपने साथ कार से ले गया था। दोनों की तलाश शुरू हुई। इस बीच उन्नाव पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रवीण और उसके भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के मौरावां थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में अधिवक्ता की गला दबाने और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश…