सचिन तेंदुलकर ने गायकवाड़ को लेकर पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

1583 0

खेल डेस्क.   चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने गुरुवार को अपनी टीम को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में अपनी शानदार पारी के दम पर काफी अच्छी जीत दिलाई.  गायकवाड़ इस वक्त चारों ओर छाए हुए है और सभी दूसरे क्रिकेटर उनकी काफी तारीफ भी कर रहे है.

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भारत में विरोध पर स्वामी रामदेव ने बोली इतनी बड़ी बात!

ऋतुराज गायकवाड़ IPL-13 में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से लगातार दूसरा अर्धशतक लगा चुके हैं. उनकी बदौलत IPL-13 के 49वें मैच में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात देने में सफल रही. चेन्नई के सामने 173 रनों की चुनौती रखी थी. ऋतुराज ने 53 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रन बना कर टीम को जीत दिलाई.

टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग दोनों ने उनकी बहुत तारीफे भी की. साथ ही धोनी ने ये भी कहा की गायकवाड़ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से  है.

वहीं, दूसरी तरफ भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. उन्होंने कहा था कि वो एक लम्बी पारी खेलने के लिए बने हुए हैं.

चेन्नई-कोलकाता(KKR Vs CSK) मैच से पहले यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘मैंने उनका ज्यादा खेल नहीं देखा है, लेकिन मैंने जो देखा है वो ये है कि वह एक शानदार बल्लेबाज है. उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट शॉट्स खेले और सुधार किया है. जब कोई बल्लेबाज सही क्रिकेट शॉट्स खेलना शुरू करता है, गेंद को कवर या मिड-विकेट के ऊपर से मारता या सीधे गेंदबाज के सिर के ऊपर से खेलता है, तो समझा जाता है कि वो बल्लेबाज लंबी पारी खेलने के लिए बना है.’

साथ ही उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लग रहा है कि आज के मैच में वह फिर से पारी की शुरुआत करेंगे क्योंकि उनकी तकनीक और मानसिकता कमाल की है. धोनी उनपर भरोसा जरुर करेगा.’

Related Post

CM Dhami met Governor Gurmeet

सीएम धामी ने राज्यपाल से की भेंट, मानसून की चुनौतियों पर की चर्चा

Posted by - July 17, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (Governor Gurmeet Singh)…
Dhami Cabinet

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उत्तराखण्ड ग्रीन हाइड्रोजन नीति, 2026 को मंजूरी

Posted by - January 28, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट (Cabinet) बैठक में राज्य के प्रशासन, औद्योगिक विकास,…
CM Vishnu Dev Sai

माओवादी प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए मिलेगा ब्याज रहित ऋण : मुख्यमंत्री साय

Posted by - August 30, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के माओवादी आतंक से प्रभावित जिलों में कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों के बच्चों को तकनीकी एवं व्यावसायिक…
DM Savin Bansal

धारा 166,167 अंतर्गत शेष बची 200 बीघा भूमि पर भी कब्जा वापसी शुरूः डीएम

Posted by - June 13, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) की अध्यक्षता आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश एवं…