Lakshmi Bomb

फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का नाम बदलकर हुआ ‘लक्ष्मी’, जानें इसकी वजह

1544 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Lakshmi Bomb) का नाम बदल दिया गया है। अब इसका नाम केवल ‘लक्ष्मी’ होगा। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Lakshmi Bomb) के नाम पर कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है। कई लोग इसके नाम का बहिष्कार कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है, लेकिन फिल्म के नाम पर लोग आपत्ति जता रहे हैं। अक्षय कुमार का फिल्म में ट्रांसजेडर लुक काफी दिलचस्प नजर आ रहा है।

लॉकडाउन के कारण बीते नौ माह में 49 फीसदी घटी सोने की मांग

बता दें कि गुरुवार को फिल्म के डायरेक्टर राघव लॉरेंस इस फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट और स्क्रीनिंग से पहले की क्रिया को पूरा करने के लिए CBFC के दफ्तर पहुंचे। मेकर्स ने इनके साथ सलाह करके फिल्म का नाम बदला है। व्यूअर्स की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसे दिमाग में रखते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर्स, शबीना खान, तुषार कपूर और अक्षय कुमार ने इसके नाम को बदलने का फैसला लिया है।

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की नई तारीखों का ऐलान

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म का नाम अब ‘लक्ष्मी’ किया गया है। यह फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसे केप ऑफ गुड फिल्म्स, तुषार एंटरटेनमेंट हाउस और शबीना एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।

Related Post

Anguri Bhabhi Shubhangi Atre

 ‘नच बलिए 10’ में दिख सकती है ‘भाबीजी घर पर है’ की अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे

Posted by - August 13, 2020 0
टेलीविजन का लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 10’ इन दिनों चर्चा में है। डांस रियलिटी शो के मेकर्स जल्द…
Mumbai Police

मुंबई पुलिस की मीडिया कर्मियों को बड़ी चेतावनी, ऐसा किया तो जब्त होगी गाड़ी

Posted by - September 27, 2020 0
मुंबई। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने शनिवार को मीडिया कर्मियों को बड़ी चेतावनी है। पुलिस ने आगाह कि वे एक्टर…