roti wali amma

आगरा : जनसहयोग से बदली रोटी वाली अम्मा की तकदीर

2391 0

आगरा। ताज नगरी आगरा के सेंट जोंस चौराहे के पास एमजी रोड पर रोटी वाली अम्मा (roti wali amma)  की बदहाली की खबरें मीडिया में चलीं। इसके बाद तो मानों भगवान ने उनकी तकदीर ही बदल दी। खबर देखने के बाद शहरवासियों ने रोटी वाली अम्मा की दिल खोलकर मदद की है।

अभी तक फुटपाथ पर चूल्हे पर गरम-गरम रोटियां बनाने वाली 80 साल की भगवान देवी जनसहयोग मिलने के बाद सजे-धजे ठेले पर अपना ढाबा चला रही हैं। अब सभी लोग रोटी वाली अम्मा के हाथों बनी रोटियां और सब्जियों का स्वाद ले रहे हैं।

कंगना रनौत बोलीं- OTT platforms बन गए हैं अश्लीलता का अड्डा

बता दें कि बीते 15 साल से सेंट जोंस चौराहे पर चूल्हे की सोंधी रोटियां बेचकर गुजारा करने वालीं भगवान देवी शहर में रोटी वाली अम्मा के नाम से मशहूर हैं। रोटी वाली अम्मा 80 बरस की हैं। अम्मा के बेटे उन्हें अपने साथ नहीं रखते हैं, इसलिए अपना जीवनयापन के लिए वह रोटियां बेचती हैं। 10 रुपये में अम्मा की दुकान पर एक प्लेट चावल दाल मिल जाती है, जबकि 20 रुपये में चार रोटियों के साथ दो सब्जियां मिलती हैं। 24 घंटे पहले तक रोटी वाली अम्मा की दुकानदारी दस-बीस रुपये की भी मुश्किल से होती थी, लेकिन अब उम्मीद की किरण जगी है।

दो घंटे में ही 400 रुपये से अधिक की रोटियां बिक चुकी

खबर है कि रोटी वाली अम्मा ने कहा कि दो घंटे में ही उनकी 400 रुपये से अधिक की रोटियां बिक चुकी हैं। देसी अंदाज से बने चूल्हे में सेंकी गई रोटियां कार वाले भी आकर पैक करा रहे हैं। इसके बाद अम्मा के चेहरे पर एक बार फिर चमक दिखाई देने लगी है। कई लोग तो ऐसे हैं जो वर्षों से सुबह और शाम अम्मा के हाथों की रोटियां ही खाते हैं।

Related Post

tejashvi yadav

बिहार विधानसभा : महिला विधायकों ने दिखाई चूड़ियां, तेजस्वी ने कहा- सरकारें बदलती रहेंगी…

Posted by - March 24, 2021 0
पटना। मंगलवार को विधानसभा के अंदर जो हंगामा हुआ और मारपीट हुई उसको लेकर राजनीति चरम पर है। विपक्ष के…
जन अधिकार पार्टी

सुप्रीम कोर्ट RTI के अधीन आएगा या नहीं, फैसला 13 अक्टूबर को

Posted by - November 12, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट बुधवार को उस याचिका पर फैसला सुनाएगी, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय को पारदर्शिता…
Nostradamus

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां, क्या साल 2021 में भी मंडराएगा खतरा?

Posted by - December 31, 2020 0
नई दिल्ली। फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) की भविष्यवाणियों को लेकर यह दावा किया जाता रहा है कि उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां…