Akanksha Singh

नीट की सेकेंड टॉपर आकांक्षा सिंह बनना चाहती हैं न्यूरो सर्जन

1923 0

नई दिल्ली। नीट-2020 के घोषित नतीजों में पूर्वांचल की बेटी आकांक्षा सिंह (Akanksha Singh) ने देश में सेकेंड टॉपर बनीं हैं। आकांक्षा न्यूरो सर्जन बनना चाहती हैं और पूर्वांचल के पिछड़े इलाकों में लोगों की सेवा करना चाहती हैं।

आकांक्षा ने पढ़ाई के साथ बाकी कामों के लिए समय निकाला। आकांशा ने दो साल तक गंभीरता से पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने मोबाइल को अपने पास नहीं रखा और न ही सोशल मीडिया पर दिखाई दी।

आकांशा दिल्ली में रहते हुए भी पढ़ाई के लिए अपनी मां से त्योहारों में मिलने तक नहीं आई। ये उनकी कड़ी मेहनत और तपस्या ही है जो उन्हें आज नीट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनके परिवार और सभी रिश्तेदारों को उन पर गर्व है।

उन्होंने बताया कि नीट की परीक्षा के लिए उन्होंने कोचिंग ली थी, जो उनके घर से 70 किलोमीटर दूर थी। वह रोजाना 70 किमी दूर गोरखपुर सिर्फ कोचिंग के लिए जाती थी।

कोरोना को हराकर यूं वर्कआउट करती दिखीं तमन्ना भाटिया, Video वायरल

आकांशा बताती हैं कि उनके पिता ने क्लास 9 में ही आकाश इंस्टीट्यूट में प्रवेश करा दिया था। उन्होंने पहले गोरखपुर बाद में दिल्ली में पढ़ाई की। जिसके चलते उन्हें नीट में सफलता मिली। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान समय में नीट की पूरी पढ़ाई एनसीईआरटी की किताबों पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि सेल्फ स्टडी जरूरी है, लेकिन कोचिंग की पढ़ाई से दिशा मिल जाती है। इसलिए भी कोचिंग के साथ-साथ सेल्फ स्टडी बेहद जरूरी है। आकांशा ने अपने परिवार के बारे में बताया कि उनके पिता राजेंद्र कुमार राव एयरफोर्स से रिटायर हैं और मां रुचि सिंह सरकारी शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि अनुशासन पर चलते हुए ही उन्होंने सफलता पाई है। आगे भी अपने मुकाम को पाने के लिए वो इसी तरह से पढ़ाई करेंगी।

Related Post

Bijpaur Naxalites Encounter

बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में चार नक्‍सली ढेर

Posted by - April 2, 2024 0
बीजापुर। नक्‍सली (Naxalites) उन्‍मूलन के छत्‍तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत सुरक्षा…
Shoab Iqbal

दिल्ली में लगाएं राष्ट्रपति शासन, वरना सड़कों पर बिछ जाएंगी लाशें : आप विधायक शोएब इकबाल

Posted by - April 30, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसके कारण हर दिन सैंकड़ों लोग अपनी जान…
CM Dhami met Defense Minister Rajnath Singh

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से की भेंट, नंदा राजजात यात्रा मार्ग PWD के पास रखने का किया अनुरोध

Posted by - November 16, 2025 0
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से शिष्टाचार…

मध्य प्रदेश मे नाबालिग लड़की को नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता संजीव मिश्रा ने किया रेप

Posted by - August 31, 2021 0
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में भाजपा नेता संजीव मिश्रा पर नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का मामला दर्ज…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान से चढ़ा सियासी पारा, कहा- कका अभी जिंदा है

Posted by - September 26, 2021 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री बनने के फॉर्मूले को लेकर सियासी घमासान जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और…