Lauki Raita

खाएंगे लौकी का रायता, तो पेट की बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

1718 0

नई दिल्ली।  लौकी का रायता (Lauki Raita ) बनाना बेहद ही आसान है। लौकी के रायते को आप वेज पुलाव और वेज बिरयानी के साथ सर्व कर सकते हैं। इसके अलावा दाल तड़का और दाल फ्राई के साथ भी लौकी का रायता साइड डिश में सर्व किया जाता है। लौकी के रायते का अपना अलग स्वाद होता है।

कंगना रनौत वीडियो शेयर, बोलीं- ‘डरो मत, मार-मारकर चमड़ी निकाल दो’

इसे बनाने के लिए लौकी, काला नमक, भुना जीरा और प्लेन दही की जरूरत होती है। इस स्वादिष्ट रायते को आप सिर्फ 20 मिनट में बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में।

लौकी का रायता बनाने के लिए की सामग्री

  1. 3 कप पानी
  2. 1/2 कप लौकी (कद्दूकस किया हुआ)
  3. 1/2 टी स्पून नमक
  4. 1 कप सादा दही
  5. 2 हरी मिर्च
  6. 1/2 टी स्पून जीरा पाउडर
  7. 1/2 टी स्पून काला नमक
  8. हरा धनिया
  •  लौकी का रायता बनाने की वि​धि

  • एक बाउल में पानी लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ लौकी डाल दें।
  • लौकी को अच्छे से पका लें।
  • नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और लौकी से पानी निकाल लें।
  • प्लेन दही लें और इसमें अब पकी हुई लौकी डालें।
  • अब इसमें हरी मिर्च, काला नमक, जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाएं।
  • हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें।

Related Post

Maharastra

महाराष्ट्र में कोरोना से जान गंवाने वाले 8 लोगों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

Posted by - April 7, 2021 0
औरंगाबाद।  महाराष्ट्र के बीड जिले में कोविड-19 (covid 19) से जान गंवाने वाले आठ लोगों का अंतिम संस्कार एक ही…
पर्सन ऑफ द ईयर

Flashback 2019 : ग्रेटा थनबर्ग को टाइम पत्रिका की ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ बनीं

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। जलवायु परिवर्तन की समस्या का सामना करने वाली पीढ़ी के लिए अंतरात्मा की आवाज बनने वाली स्वीडिश किशोरी…
पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

देश के शहीदों को समर्पित दो दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

Posted by - February 28, 2020 0
लखनऊ। चिनहट के कमता क्षेत्र के अंतर्गत शंकरपुरी कालोनी में आयोजित दो दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन…