Amitabh Bachchan

फिल्म जंजीर ने अमिताभ बच्चन को बनाया था बॉलीवुड का शहंशाह

2000 0

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह, महानायक, बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)  रविवार को अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को यूपी के इलाहाबाद जिले वर्तमान में प्रयागराज में हुआ था। अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा जगत के सबसे लोकप्रिय मेगास्टार हैं।

उर्वशी ढोलकिया ने कोविड-19 से उबरने का अनुभव किया साझा

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार फिल्मों और अदाकारी की बदौलत आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अमिताभ बच्चन के पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन काफी मशहूर कवि थे। उनकी मां तेजी बच्चन कराची से थी। अमिताभ बच्चन कभी इंजीनियर बनने या एयरफोर्स में जाने का सपना देखा करते थे, लेकिन किस्मत में तो हिंदी सिनेमा के रूपहले पर्दे पर पहचान बनानी लिखी थी।

फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ एक बार फिर से 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

फिल्मों में करियर की शुरूआत उन्होने वॉयस नैरेटर के तौर पर फिल्म ‘भुवन शोम’ से की थी, लेकिन एक एक्टर के तौर पर उनके करियर का आगाज फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से हुआ था। हालांकि शुरूआत मे ही अमिताभ बच्चन ने लगातार 12 फ्लाप फिल्में भी दीं थी। भारी भरकम आवाज की वजह से उन्हें ऑल इंडिया रेडियो ने भी रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन फिल्म जंजीर उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Related Post

वेब सीरीज़ मिस्टर जासूस लांच

मेहुल कुमार किंडीबॉक्स साइफर मिस्टर जासूस के साथ वेब सीरीज़ लांच

Posted by - September 15, 2019 0
मुंबई। मेहुल कुमार किंडीबॉक्स साइफर मिस्टर जासूस के साथ वेब सीरीज़ अंधेरी वेस्ट फ़िल्म सिटी का शुभारंभ किया। इस दौरान…

राहुल बत्रा ने महान गायक जगजीत सिंह की आवाज में गाकर इंडियन फिएस्टा में बिखेरे जलवे

Posted by - October 17, 2019 0
नवोदित गायक राहुल बत्रा कवर गाने वाले सिंगरों में एक बड़ा नाम हैं। राहुल जगजीत सिंह के कवर गानों को गाने के…
काजोल की बेटी नीसा

बेटी नीसा की ट्रोलिंग पर मां काजोल का जबरदस्त जवाब, कहा- ‘भगवान का शुक्र है’

Posted by - March 10, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड दुनिया की सुपरहिट्स जोड़ियों में से अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल भी एक माने जाते हैं।…

हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाले अनुराग कश्यप ने ट्विटर को कहा अलविदा

Posted by - August 11, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाले लेखक, अनुराग कश्यप ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है।…