Bollywood actress shikha malhotra

नर्स बनकर कोरोना मरीजों की सेवा करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अब खुद हुईं संक्रमित

2167 0

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सभी लोग अपने-अपने स्तर से मदद करने में जुटे हैं। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood actress)  शिखा मल्होत्रा ने एक नर्स के तौर पर अस्पताल में सेवाए देेने का फैसला किया था। वह बीते छह माह से अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही थीं। अब जानकारी मिली है कि शिखा खुद ही कोविड 19 से संक्रमित हो गई हैं।

देश में लगातार संक्रमितों और मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं देश में संक्रमण रोकने के उपायों के तहत निगरानी बढ़ा दी गई। शिखा मल्होत्रा अभी अस्पताल में भर्ती हैं। वह कोविड 19 का इलाज करा रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

सना खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री किया गुडबाय, मानवता की सेवा को बताया लक्ष्य

शिखा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एडमिट हो गई हूं। अभी ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही है। यह पोस्ट उनके लिए है, जो कहते हैं कि कोरोना कुछ भी नहीं है। आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के साथ पिछले छह महीने से लगातार कोरोना रोगियों की सेवा में थी। आप सभी की दुआओं ने छह महीने तक जंग के मैदान में सलामत रखा और मुझे पूरा भरोसा है कि अब भी आप सब की दुआओं से ही मैं जल्द स्वस्थ हो जाऊंगी।

https://www.instagram.com/p/CGFPt9ep9jm/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि अभिनय करने से पहले शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। हालांकि अभिनय के कारण वह नर्सिंग का अभ्यास पूरा नहीं कर पाई थीं। शिखा शाहरुख खान की 2016 में आई फिल्म फैन में भी नजर आ चुकी हैं।

Related Post

cm dhami

सीएम धामी ने जिला पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Posted by - November 19, 2022 0
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को चंपावत जिला पत्रकार संगठन के निर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष कमलेश भट्ट,…

‘सिद्धू अपने सलाहकार को बर्खास्त करें वरना मैं कर दूंगा’- पंजाब संकट पर बोले हरीश रावत

Posted by - August 26, 2021 0
पंजाब के कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकारों प्‍यारेलाल गर्ग और मालविंदर सिंह की ओर से दिए गए…
Trust general secretary said iron will not used Ram temple

ट्रस्ट के महासचिव ने बताया राममंदिर निर्माण में नही होगा लोहे का इस्तेमाल

Posted by - August 21, 2020 0
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय बंसल ने बताया…
समाजवादी छात्रसभा

CAA व NRC के विरोध में गिरफ्तार निर्दोष को तत्काल रिहा करे सरकार : समाजवादी छात्रसभा

Posted by - December 26, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गुरुवार को समाजवादी छात्रसभा  के कार्यकर्ता हजरतगंज स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन…