'Dadi' Bilkis

दिल्ली के शाहीन बाग वाली ‘दादी’ बिलकिस टाइम मैगजीन की बनीं आइकन

1808 0

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन ‘टाइम’ ने साल 2020 के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर दी है। टाइम के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से जगह मिली है। पीएम मोदी के अलावा, इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना, शाहीन बाग आंदोलन से सुर्खियों में आईं बिलकिस दादी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई शामिल हैं।

वाराणसी की बेटी शिवांगी सिंह उड़ाएगीं राफेल जेट,रचा इतिहास

इस सूची की खास बात यह है कि टाइम मैगजीन ने शाहीन बाग आंदोलन के दौरान ‘दादी’ के नाम से मशहूर हुईं, बिलकिस को भी दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया है। बता दें कि 82 वर्षीय दादी बिलकिस उस वक्त सुर्खियों में आईं थीं, जब उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग आंदोलन में धरना पर बैठकर मीडिया का ध्यान आकर्षित किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएए प्रोटेस्ट का चेहरा बनकर उभरीं बिलकिस यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली हैं। बिलकीस फिलहाल दिल्ली में अपने बहू-बेटों के साथ रहती हैं।

टाइम मैगजीन ने पिछले साल लंदन में एक मरीज को एचआईवी से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर रविंद्र गुप्ता को भी इस सूची में शामिल किया है। लंदन का वह मरीज दुनिया का केवल दूसरा मरीज है जो एचआईवी मुक्त हुआ है।

Related Post

Yogesh Sahu

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से योगेश का हुआ नि:शुल्क किडनी ट्रांसप्लांट

Posted by - September 10, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके मार्गदर्शन…
पूजा हेगड़े

कैंसर पीड़ित बच्चों का पैसे के अभाव में नहीं रुकना चाहिए इलाज : पूजा हेगड़े

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े वैसे तो अक्कसर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ…

भाजपा-शिवसेना में बढ़ी नजदीकी, फडणवीस बोले- शिवसेना से सिर्फ मतभेद, दुश्मनी नहीं

Posted by - July 5, 2021 0
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक एकबार फिर से शुरु हो गई है, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना से किसी तरह…