Aircraft fuel prices

विमान ईंधन हुआ सात फीसदी सस्ता, एक माह में तीसरी बार कटौती

1389 0

नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के दौर में तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन विमान सेवा कं​पनियों को बड़ी राहत दी है। विमान ईंधन के दाम में करीब एक महीने में बुधवार को तीसरी बार कटौती की गई है, जिससे कम बुकिंग का दबाव झेल रही विमान सेवा कंपनियों को काफी राहत मिलेगी।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि दिल्ली में आज से विमान ईंधन 2,954 रुपये यानी 6.96 प्रतिशत सस्ता होकर 39,492.53 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया। विमान ईंधन की कीमतों की समीक्षा हर पखवाड़े की जाती है। गत 16 अगस्त से लगातार तीसरी बार इसके दाम घटे हैं।

पद्मविभूषण व प्रख्यात विदुषी कपिला वात्स्यायन का निधन, कला जगत में शोक की लहर

कोलकाता में विमान ईंधन 6.42 प्रतिशत सस्ता होकर 44,049.65 रुपये, मुंबई में 7.13 प्रतिशत सस्ता होकर 38,870.31 रुपये और चेन्नई में 7.16 प्रतिशत सस्ता होकर 40,254.34 रुपये प्रति किलोलीटर के भाव रहा।

एयरलाइंस के कुल व्यय में 30 से 40 प्रतिशत तक विमान ईंधन के मद में खर्च होता है। कोविड-19 के बीच यात्रियों की ओर से बुकिंग की कम मांग के बीच ईंधन लागत कम होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

Related Post

CM Dhami inaugurated the "Saathi Kendra" in Khatima

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड के पहले साथी केंद्र का शुभारम्भ

Posted by - September 1, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को आईआईटी कानपुर के सहयोग से हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,…
नागरिकता संशोधन बिल

उद्धव ठाकरे विधायकों से बोले- क्यूं टूटा बीजेपी से 25 साल पुराना नाता

Posted by - November 22, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना अपनी विरोधी पार्टियों कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन करके सरकार बनाने की कोशिश कर रही है।…

सचिन तेंदुलकर ने गायकवाड़ को लेकर पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

Posted by - October 30, 2020 0
खेल डेस्क.   चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने गुरुवार को अपनी टीम को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में…
Intensive Care Center

जिला प्रशासन का विजन: ‘‘शिक्षा से जीवन उत्थान‘‘ से संवर रहा घुमतु बच्चों का जीवन

Posted by - October 29, 2025 0
मुख्यमंत्री के प्रेरणा से उच्च स्तरीय सुविधावों से आच्छादित; जिला प्रशासन निर्मित; राज्य का पहला आधुनिक इंटेसिव केयर सेन्टर (Intensive…