Jyoti Sharma

यूपी पीसीएस-2018 में तीसरी रैंकधारी ज्योति शर्मा ने राजधानी लखनऊ का बढ़ाया मान

1546 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2018 की परीक्षा का शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा तीसरा स्थान हासिल कर राजधानी लखनऊ की बेटी ज्योति शर्मा ने शहर का नाम रोशन किया है। मूल रूप से मथुरा की रहने वाली ज्योति शर्मा इस समय अयोध्या में मिल्खीपुर ब्लॉक में बीडीओ के पद पर तैनात हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम की टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने की है क्षमता : लिलिमा मिंज

ज्योति के पिता देवेंद्र शर्मा पुलिस विभाग में लखनऊ में तैनात हैं। जबकि मां उमा शर्मा गृहणी हैं। ज्योति शर्मा ने बताया कि पिछली बार पीसीएस परीक्षा-2017 का रिजल्ट 11 अक्टूबर को आया था। बीडीओ पद पर नाम आने से काफी निराश हुई थी।

#MeToo में फंसे साजिद खान, मॉडल ने लगाया यौन शोषण का आरोप

18 अक्टूबर को पीसीएस-2018 का इंटरव्यू था। इसलिए काफी अपसेट थी, लेकिन इंटरव्यू अच्छा हो गया। उनके अनुसार अगला लक्ष्य आईएएस बनना है। अपने जूनियर्स को ज्योति शर्मा सलाह देती है कि सिविल सेवा में तैयारी करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ ही लगन भी जरूरी है। अपने आलोचकों को अपने पास रखें। उनकी आलोचना को सकारात्मक रूप में लें तथा उन्हें गलत साबित करने का प्रयास करें। ज्योति की छोटी बहन कीर्ति शर्मा ओएनजीसी में वैज्ञानिक और भाई दीपक शर्मा वॉलीबॉल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है।

Related Post

चंद्रबाबू नायडू अपने पोते से दौलत में पिछड़े

चंद्रबाबू नायडू अपने पोते नारा देवंश से दौलत में पिछड़े, जानें कितनी है संपत्ति

Posted by - February 21, 2020 0
अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अपने 6 वर्षीय पोते से दौलत में पिछड़ गये हैं। तेलुगू देशम…
CM Yogi listened to the problems of the people during Jata Darshan.

प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने की भावना से कार्य कर रही: सीएम योगी

Posted by - October 6, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। प्रदेश भर से आये फरियादियों के पास मुख्यमंत्री…
CM Dhami

नेताजी ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया: सीएम धामी

Posted by - January 23, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (Subhash Chandra Bose Jayanti) पर मुख्यमंत्री आवास में उनके…