gopi bahu

‘साथ निभाना साथिया 2’ का प्रोमो हुआ रिलीज, गोपी बहू के किरदार में देवोलीना भट्टाचार्जी

2393 0

टीवी के चर्चित शो साथ निभाना साथिया को बहुत पसंद किया गया। अब इसके दूसरे सीजन का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिससे शो को लेकर फैन्स की उत्सुकता बढ़ गई है।  इसके साथ ही यह भी कंफर्म हो गया है कि शो में गोपी बहू के किरदार में देवोलीना भट्टाचार्जी नजर आएंगी।

क्या सुशांत की बहन को मालूम था एक्टर के मेंटल हेल्थ के बारे में, सामने आई यह व्हॉट्सऐप चैट

प्रोमो वीडियो में देवोलीना पिंक कलर की साड़ी पहने हुई हैं। वह हाथ में पूजा की थाली लिए नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं, ”शायद रसोड़े में गहना ने कुकर गैस पर चढ़ा दिया होगा। ये गहना भी न ऐसी-ऐसी चीजें करती है कि कभी तो मुझे एकदम सरप्राइज कर देती है और कभी-कभी एकदम शॉक्ड। आप सब यही सोच रहे हैं न कि गहना कौन हैं। तो पता चल जाएगा।” अब देखना है कि शो में गहना कौन है और उनका कैसा रोल होगा।

https://www.instagram.com/p/CEjxIHkJJVE/?utm_source=ig_web_copy_link

इस प्रोमो को देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘भारी डिमांड पर हम वापस आ गए हैं।’ इस वीडियो जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैन्स कमेंट करके पूछ रहे हैं कि रसोड़े में कौन था?

Related Post

अंकिता लोखंडे

लॉकडाउन : अंकिता लोखंडे को सता रही है बॉयफ्रेंड की याद, वीडियो शेयर कर कही ये बात…

Posted by - April 4, 2020 0
मुंबई। देश में कोरोनावायरस के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है, जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं…

बर्थडे स्पेशल: खलनायकों में शामिल प्रेम चोपड़ा का नाम,कई फिल्मों में निभाया किरदार

Posted by - September 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड में खलनायकों की भी उतनी ही भूमिका है, जितनी एक्टर्स या एक्ट्रेस की है। इन्ही में खलनायकों…
वरुण धवन

ट्रंप को बचपन का दोस्त बताते हुए वरुण ने शेयर की यह वीडियो, वायरल होते ही डिलीट

Posted by - February 24, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बॉलीवुड के बशूट ही माने-जाने अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्म ‘कुली नंबर…