riya share this video

सुशांत के निधन से पहले रिया ने शेयर किया था यह वीडियो, हो रहा है तेजी से वायरल

1043 0

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की पूछताछ जारी है। हाल ही में रिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 8 जून को वह सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। रिया का कहना था कि सुशांत ने उन्हें घर से जाने को कहा था और इससे वह काफी दुखी थीं। अब रिया के इस स्टेटमेंट के बाद से उनके कुछ सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहे हैं जो उन्होंने 8 जून के बाद से 14 जून तक किए थे।

सुशांत केस में आज फिर CBI रिया चक्रवर्ती और भाई शॉविक से कर रही है पूछताछ

रिया ने इस बीच अपनी कई ग्लैमरस फोटोज शेयर की थीं। इतना ही नहीं 14 जून को भी रिया ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह पूल के पास नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CBaB-2bH_DA/?utm_source=ig_web_copy_link

रिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, मैं सच में शूटिंग बहुत मिस कर रही हूं। ओके बाय। इसके साथ रिया ने गुस्सा वाला इमोजी भी शेयर किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई, रिया के कुछ जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में रिया चक्रवर्ती से अंतिम घंटों के बारे में ज्यादा जानना चाहती है। सुशांत केस में सीबीआई खासतौर पर दो सवालों के जवाब जानना चाहती है। रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई जानना चाहती है कि क्या उन्होंने 8 जून को सुशांत के साथ रिश्ता तोड़ लिया था। अगर हां, तो उनके ब्रेकअप का कारण क्या था।

कंगना ने सुशांत केस को लेकर कहा- “लोग चाहते है मै अपना मुंह बंद रखूं” लेकिन ऐसा नही होगा

सीबीआई सूत्र के मुताबिक, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जवाब से सीबीआई खुश नहीं है। इसके अलावा सीबीआई यह भी जानना चाहती है कि रिया ने 8 से 14 जून तक सुशांत के सेहत के बारे में क्यों नहीं पूछा? रिया ने सवाल के जवाब में बताया कि उन्होंने अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के जरिए सुशांत की सेहत का हाल पूछा था।

Related Post

Esha Gupta

समुद्र के किनारे पर ईशा गुप्ता ने ब्लैक बिकिनी में लगाई आग, दिख रही हॉट

Posted by - July 3, 2022 0
मुंबई: आश्रम 3 अभिनेत्री ईशा गुप्ता (Esha Gupta) अपने प्रभावशाली पलों को साझा करके अपने प्रशंसकों को बंधे रखती है।…

अर्जुन कपूर की एक और फिल्म सुपरफ्लॉप, उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ कलेक्शन

Posted by - May 27, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। अर्जुन कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड बॉक्स ऑफिस पर पिटती नजर आ रही है। आतंकवाद…