disha patni

‘रसोड़े में कौन था?’ पर दिशा पाटनी ने बनाया डॉग्स संग यह मजेदार वीडियो

1303 0

टीवी के पॉप्युलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ के एक सीन को म्यूजिकल ट्विस्ट देते हुए यशराज मुखते ने मैशअप सॉन्ग बना दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो की पॉप्युलैरिटी का आलम यह रहा कि लोगों की जुबां पर ‘खाली कुकर गैस पर चढ़ा दिया, चढ़ा दिया’ लाइन चढ़ गई है। अब दिशा पाटनी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने डॉग्स से यह पूछती नजर आ रही हैं कि रसोड़े में कौन था।

देखे एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने उम्र को लेकर मजाक बना रहे यूजर्स को लगाई जमकर फटकार

बेला और गोकू, दिशा पाटनी के दो पेट्स हैं। यह वीडियो बॉलीवुड सेलेब्स में भूमी पेडनेकर और कार्तिक आर्यन समेत कई लोगों को पसंद आ रहा है। हाल ही में यह मैशअप वीडियो बनाने वाले यशराज मुखते ने इंटरव्यू में कोकिलाबेन, राशी और गोपी बहू के सीन को मजेदार बनाने वाले वीडियो को लेकर खुलकर चर्चा की। इतनी ही नहीं उन्होंने बताया कि शो में ‘कोकिलाबेन’ का रोल अदा करने वालीं एक्ट्रेस रूपल पटेल ने उन्हें फोन भी किया।

https://www.instagram.com/p/CEgg7BnAEhd/?utm_source=ig_web_copy_link

यशराज ने वीडियो को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स को लेकर कहा, ‘मैं विश्वास नहीं कर सकता कि ऐसा हुआ है। मुझे सबसे अच्छा तब लगा,जब रूपल पटेल (कोकिलाबेन) ने फोन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें वीडियो बहुत पसंद आया कि उन्हें फोन करना ही पड़ा। उन्होंने मुझे करीब 10 मिनट तक बात की। मेरा दिन बन गया।’

अंकिता लोखंडे ने महिला सशक्तिकरण पर रिया चक्रवर्ती को निशाना साधते हुए कही यह बात

इस वीडियो को बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मैं किसी और के लिए एक गाना बना रहा था। लेकिन मैंने ऐसा कुछ भी सोचा नहीं था। तभी मैंने सोशल मीडिया पर इस क्लिप को देखा और इसमें कुछ बीट्स को जोड़ा, सिर्फ मनोरंजन के लिए। मैंने इसके वायरल होने की कभी उम्मीद नहीं की थी।’

Related Post

ड्रग केस: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला पहुंची NCB के ऑफिस

Posted by - November 11, 2020 0
मनोरंजन डेस्क.    सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स के केस में धीरे-धीरे इंडस्ट्री के बहुत से नामी चेहरे…

फरहान अख्तर 45वें बर्थडे पर कर सकते हैं, इस सिंगर से सगाई का ऐलान

Posted by - January 9, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर आज होना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं. फरहान का जन्म 9 जनवरी…
तीजनबाई सीएम योगी से मिली

लखनऊ : पद्मभूषण विख्यात पंडवानी गायिका तीजनबाई सीएम योगी से मिली

Posted by - March 15, 2020 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को पद्मभूषण विख्यात पंडवानी गायिका तीजनबाई ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।…
तम्मना भाटिया

स्वयंवर से जुड़े सवाल पर तम्मना का मजेदार जवाब, इन तीन सुपरस्टारों का लिया नाम

Posted by - March 10, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। आज के समय में स्वयंवर किया जाना न सिर्फ बॉलीवुड की दुनिया तक ही सिमित है बल्कि ऐसा…