याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनाया फैसला, सीबीआई चीफ बने रहेंगे आलोक वर्मा

1418 0

नई दिल्ली। आज सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने सीवीसी के फैसले को पलटते हुए आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने का फैसला रद्द कर दिया। जांच एजेंसी के निदेशक वर्मा को इस मामले में उन्हें 75 दिन बाद राहत नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें :-आज लोकसभा में पेश होगा सवर्ण आरक्षण बिल,कांग्रेस ने किया समर्थन 

आपको बता दें निदेशक आलोक कुमार वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच छिड़ी जंग सार्वजनिक होने के बाद सरकार ने पिछले साल 23 अक्तूबर को दोनों अधिकारियों को उनके अधिकारों से वंचित कर अवकाश पर भेजने का निर्णय किया था। दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें :-राहुल गांधी ने फिर दी पीएम को बहस की चुनौती

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के आदेश को रद्द करने के बाद आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद पर बहाल कर दिया है।

ये भी पढ़ें :-आरक्षण को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

अदालत का कहना है कि डीएसपीई अधिनियम के तहत उच्च शक्ति समिति एक हफ्ते के अंदर उनके मामले पर कार्रवाई करने का विचार करें। सरकार को आलोक वर्मा को हटाने के मामले को भारत के मुख्य न्यायाधीश, प्रधान मंत्री और विपक्ष के नेता वाली चयन समिति के पास भेजा जाना चाहिए था।

Related Post

Bus

दीपावली व छठ पर्व पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, हर यात्री की यात्रा होगी सुरक्षित और सुगम

Posted by - October 14, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली, भैयादूज और छठ जैसे प्रमुख पर्वों…

गोरखपुर पहुंचे योगी से युवाओं ने मांगा रोजगार, पूछा- भर्ती कब आएगी?, अनसुना कर आगे बढ़ गए CM

Posted by - September 6, 2021 0
सीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही में गोरखपुर के सर्वोदय किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पहुंचे थे, जहां उन्हें युवाओं के विरोध…
जन अधिकार पार्टी

महाराष्ट्र LIVE: सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा कल सुबह 10.30 बजे फैसला, हुआ बड़ा खुलासा

Posted by - November 25, 2019 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही सियासी संघर्ष पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो…